फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fourteen year old teen took his bike and died that time family was asleep

घर में सो रहे थे परिजन और चुपके से बाइक लेकर निकल गया 14 वर्षीय बालक, हादसे में मौत

Mon, 12 Nov 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
fourteen year old teen took his bike and died that time family was asleep
बाइक एक्सीडेंट में मारा गया दिव्य शर्मा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के कृष्णा नगर में छोटी सी लापरवाही से 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। परिजन घर में सो रहे थे और किशोर बाइक लेकर बाहर निकल गया। कुछ देर बाद घर पर उसकी मौत की खबर पहुंची।

विज्ञापन


सूचना से घर में कोहराम मच गया। मरने वाले की शिनाख्त दिव्य शर्मा के रूप में हुई है। घटना के समय उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिव्य परिजनों के साथ बिहारी कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता अमित शर्मा, मां और अन्य सदस्य हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने पाया कि हादसे में एक किशोर घायल है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस बाइक के कागजात की मदद से उसके घर तक पहुंची। बाइक दिव्य के पिता अमित के नाम पर है। जांच में पता चला कि जब परिवार के सदस्य सो रहे थे तो इसी दौरान दिव्य चुपके से बाइक लेकर निकल गया था।


बाइक चलाते समय किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और किशोर को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed