{"_id":"5be8bebdbdec2269a7717097","slug":"15419797891-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का किया घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का किया घेराव
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में मूर्ति तोड़ने का मामला, थाने का घेराव
जेवर। रोही गांव में दिवाली के दिन मूर्तियां तोड़ने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। रविवार सुबह जिला संयोजक विकास राना के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता जेवर चौराहे से मार्च निकालते हुए थाने पहुंचे और दिवाली के दिन मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियों के आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस ने 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को समझाकर 10 दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया। इस दौरान बजरंग दल के प्रखंड संयोजक दीपक शर्मा, राम जन्मेदा, बंटी भाटी, ओम छौंकर, शिवा छौंकर, रोहित कौशिक, जवाहर तालान, संजीव आर्य, रामभगत गोपाल आदि मौजूद रहे।