{"_id":"5bc53b7ebdec2269c41f3eb1","slug":"15396524486-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल सेल ने इनामी नशे के सौदागर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल सेल ने इनामी नशे के सौदागर को दबोचा
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने इनामी नशे के सौदागर को दबोचा
- आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का रखा था इनाम
- झारखंड से लाकर दिल्ली और यूपी में करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 50 हजार रुपये के इनामी नशे के सौदागर को दबोचा है। आरोपी झारखंड से हेरोइन लाकर दिल्ली व यूपी के लोगों को सप्लाई करता था। वह चार-पांच वर्ष से यह धंधा कर रहा था और अब तक करीब 50 किलो हेरोइन की सप्लाई कर चुका है।
डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक ने हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में बीते 16 मई को शकील, इरशाद और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह सरवन यादव से हेरोइन लेते थे। सरवन यादव हत्थे नहीं चढ़ा तो पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इस बीच स्पेशल सेल ने सरवन यादव को 12 अक्तूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह झारखंड की ट्रेन पकड़ने जा रहा था। आरोपी ने बताया कि शुरू में वह इरशाद के ससुर लाल मोहम्मद को हेरोइन देता था। बाद में इरशाद उससे हेरोइन लेने लग गया। इरशाद के बाद शकील व जितेंद्र यादव भी उससे हेरोइन लेने लग गए थे। सरवन हेरोइन मणिपुर, पश्चिमी बंगाल और झारखंड से लाता था ओर दिल्ली व यूपी में करता था।