फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लुटते-लुटते बची कैश वैन, बदमाश गोली चलाकर फरार

लुटते-लुटते बची कैश वैन, बदमाश गोली चलाकर फरार

Tue, 16 Oct 2018 06:36 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
लुटते-लुटते बची कैश वैन, बदमाश गोली चलाकर फरार
भिड़ा कैश वैन चालक, फायर कर भागे लुटेरे
विज्ञापन


- लुटते-लुटते बची कैश वैन, पटेल नगर में हुई वारदात
- बलजीत नगर के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में कैश डालने गई थी वैन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटेल नगर के बलजीत नगर इलाके में सोमवार दोपहर चालक की बहादुरी से कैश वैन लुटते-लुटते बच गई। चालक बदमाशों से भिड़ गया। गुस्साए बदमाशों ने उस पर फायर भी झोंका लेकिन गनीमत रही की गोली पिस्टल में फंस गई। इसके बाद बदमाशों ने चालक पर पिस्टल की बट से कई वार किए। भीड़ बढ़ते देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित सीताराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पटेल नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक बलजीत नगर इलाके के आईसीआईसीआई बैंक एटीएम में सोमवार दोपहर 1.00 बजे कैश वैन रुपये डालने पहुंची। वैन में तैनात गार्ड व कस्टोडियन कैश लेकर एटीएम में घुस गए। चालक सीताराम कैश वैन में बैठा था। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और पिस्टल सीताराम पर तान दी। एक बदमाश वैन से रुपयों का बक्सा निकालने लगा। सीताराम साहस का परिचय देकर बदमाशों से भिड़ गया। तभी एक बदमाश ने सीताराम पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही की गोली पिस्टल में फंस गई। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल की बट से सीताराम पर कई वार किए। बाद में भीड़ बढ़ती देखकर बदमाश हवा में फायरिंग कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सीताराम को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed