फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रोहिणी अदालत में गैंगवार से पहले पकड़े गये चार बदमाश

रोहिणी अदालत में गैंगवार से पहले पकड़े गये चार बदमाश

Tue, 04 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोहिणी अदालत में गैंगवार से पहले पकड़े गये चार बदमाश

विज्ञापन
रोहिणी अदालत में गैंगवार से पहले पकड़े गए चार बदमाश
- नीरज बवानिया ने राजेश बवाना गैंग के बदमाश की हत्या के लिए दी थी दस लाख की सुपारी
- नीरज बवानिया के मामा की हत्या में जेल में बंद है गौरव उर्फ मोंटी, मंगलवार को होनी थी पेशी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी अदालत में गैंगवार होने से पहले ही पुलिस ने नीरज बवानिया के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया है कि विरोधी गुट के बदमाश गौरव उर्फ मोंटी की हत्या करने के लिए जेल में बंद नीरज बवानिया और नवीन बाली ने उन्हें दस लाख की सुपारी दी थी। आरोपियों की पहचान दरियापुर कलां निवासी पंकज उर्फ शिकारी, तरुण, संदीप व मल्कागंज निवासी ललित के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।
उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि मंगलवार को नीरज बवानिया के चार बदमाश एक बदमाश की हत्या करने के लिए रोहिणी कोर्ट जा रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आकर रोहिणी अदालत पहुंची और जज एंट्री गेट के पास से चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि चारों नीरज बवानिया के विरोधी गुट राजेश बवाना गैंग के बदमाश गौरव उर्फ मोंटी की हत्या करने के लिए आए थे। गौरव की मंगलवार को रोहिणी अदालत में पेशी थी। गौरव इन दिनों नीरज बवानिया के मामा राजीव काला की हत्या के मामले में गिरफ्तार है। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से दो पिस्टल और चार कारतूस मिले। पंकज और तरुण और संदीप दरियापुर गांव का रहने वाला है। संदीप को पुलिस पहले भी आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर चुकी है। उसका भाई अतुल एमएलए वेद प्रकाश के भतीजे अभिषेक की हत्या के मामले में जेल में बंद है। ललित सब्जी मंडी का रहने वाला है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed