{"_id":"5b82e76f42c79246344b2e05","slug":"153530557219-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग लूटपाट के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिग लूटपाट के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
25 लाख की बिग लूटने के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार
-दो बदमाशों की पुलिस पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
-कारोबारी और उसके भाई को बंधक लूटी थी बिग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में लाखों के बिग लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पता चला था कि इस वारदात में चार अन्य आरोपी शामिल हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामपुर के लोहापट्टी निवासी धर्मेंद्र, रामपुर के शाहबाद निवासी नरेश, बरेली निवासी राजेश और सन्नी गुप्ता के रूप में हुई है। इनके पास से पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल वैन व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले में रामपुर निवासी मंगलसेन व पीरागढ़ी निवासी राकेश को गिरफ्तार कर चुकी है।
बदमाशों ने 27 जुलाई को नांगलोई में बिग का काम करने वाले दो भाईयों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। कारोबारी तिरुपति बालाजी व अन्य जगहों से बाल खरीदकर लाते थे और बिग बनाने का काम करते थे।
-------
बुजुर्ग का शव नाले में मिला
निहाल विहार इलाके में पुलिस ने रविवार सुबह बुजुर्ग नानका राम(90) का शव नाले से बरामद किया है। बुजुर्ग शनिवार से उत्तम नगर इलाके से गायब था। वह घर से सुबह की सैर के लिए निकला था। बुजुर्ग के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।