फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पत्नी को ही नहीं दोस्त को भी मारी थी गोली

पत्नी को ही नहीं दोस्त को भी मारी थी गोली

Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को ही नहीं दोस्त को भी मारी थी गोली
पत्नी को ही नहीं, दोस्त को भी मारी थी गोली
विज्ञापन


15 अगस्त के गश्त के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पत्नी के चरित्र पर करता था शक
रुपये नहीं देने पर दोस्त को भी गोली मारकर कर दिया था जख्मी, बाइक में भी लगा दी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी विक्रम झा ने सागरपुर में एक दोस्त को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया था और उसकी बाइक में आग लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने विक्रम झा को नसीरपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जबकि उसने घटना के बाद दिल्ली से भागने के लिए दोस्त से पैसे मांगे थे। मना करने पर दोस्त को भी गोली मारकर फरार हो गया था। पत्नी भी गोली लगने से घायल हुई थी।
दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि 12 अगस्त की रात पुलिस को सागरपुर में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी महावीर एन्क्लेव निवासी धर्मेंद्र यादव को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने बताया कि रुपये देने से मना करने पर उसके दोस्त विक्रम झा ने गोली मारी है। 15 अगस्त को लेकर पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

नसीरपुर स्थित पिंक अपार्टमेंट के पास पुलिस टीम ने एक युवक को संदिग्ध हालात में देखा। पुलिस को देखने के बाद आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल मिली। उसकी पहचान विक्रम झा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में विक्रम ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए 12 अगस्त की शाम सात बजे डाबड़ी स्थित ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली मार दी। उसके बाद वह नसीरपुर आ गया, जहां उसकी मुलाकात धर्मेंद्र से हुई। उसने धर्मेंद्र से दिल्ली से भागने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने धर्मेंद्र पर भी गोली चला दी।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed