{"_id":"5b4f5fce4f1c1b3a748b5804","slug":"153192852316-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने ठेकेदार पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासदों ने ठेकेदार पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासदों ने ठेकेदार पर लगाया जान की धमकी देने का आरोप
- शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ट्वीट कर मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। दादरी नगर के वार्ड नंबर 15 व 19 के सभासदों ने दादरी नगर पालिका के ठेकेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ट्विटर पर शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है।
वार्ड नंबर-15 से सुमित बैसोया, वार्ड नंबर-19 से सभासद बालेश्वर कटारिया ने बताया कि जारचा रोड पर नगर पालिका दादरी की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा था। जो घटिया सामग्री लगाए जाने के कारण नाला एक सप्ताह के भीतर गिर गया। जिसकी शिकायत समाधान दिवस व मुख्यमंत्री को करने के बाद जांच टीम ने मौके पर आकर निर्माण सामग्री के सैंपल लिए थे। जिसकी गुणवत्ता जांच लंबित है। ठेकदार के द्वारा सभासदों पर दबाव बनाया जा रहा है कि आगे कोई कार्रवाई ना करे। आरोप है कि ठेकेदार ने धमकी दी यदि सभासद नहीं माने तो उन्हें पूरे शहर में बदनाम करके जान से मरवा देगा या किसी झूठे मुकदमे में फंसवा देगा। दोनों सभासदों ने एसएसपी ट्वीट कर कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।