फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सड़क हादसे में लखनऊ के युवक की मौत

डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे दो घायल, एक की मौत

Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में लखनऊ के युवक की मौत

नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएनडी टोल के पास रविवार आधी रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते रहे। हालांकि किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी तो उनको अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के पास हेलमेट नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत: एमआईजे-423 सेक्टर-4ए एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ निवासी मिक्की पुत्र अविरुद्ध पाल सेठी दोस्त हयात के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दिल्ली स्थित एक निजी कॉल सेंटर में नौकरी करता था। रविवार रात मिक्की अपने साथी हयात के साथ दिल्ली-डीएनडी फ्लाइवे के रास्ते बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर नोएडा से दिल्ली की तरफ जा रहा था। डीएनडी पर चढ़ते समय बुलेट डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वह करीब एक घंटे तक सड़क किनारे तड़पते रहे। रात करीब डेढ़ बजे वहां से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


डाक्टरों ने मिक्की (28) को मृत घोषित कर दिया, जबकि हयात की हालत गंभीर बताते हुए उपचार के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मिक्की के परिजनों को रात में ही हादसे की सूचना दी। सोमवार को परिजनों को शव सौंप दिया गया। जबकि हयात की हालत में अभी सुधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed