फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जुआ खेलने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

जुआ खेलने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
जुआ खेलने वाले 15 आरोपी  गिरफ्तार
दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, कानपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


जुआ खेलते बिल्डर, मैनेजर, डॉक्टर और व्यापारी धरे
- सेक्टर-45 की सोसायटी में रोजाना खेलते थे 15 से 20 लाख रुपये का जुआ, 15 गिरफ्तार
- पांच लग्जरी कार समेत 20 फोन और 2 लाख रुपये नकद जब्त
- जुआ खिलाने के नाम पर हर घंटे वसूले जाते थे 200 रुपये प्रति व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसायटी से जुआ (स्पार्टन पोकर) खेलते 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिल्डर, उद्यमी, नामी अस्पताल का डॉक्टर, मैनेजर और रिटायर्ड सीओ का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बीएमडब्ल्यू समेत 5 लग्जरी कारें, 20 फोन, दो लाख रुपये नकद, ताश के पत्ते और 800 टोकन जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी रोजाना 15 से 20 लाख रुपये तक का जुआ खेलते थे। जबकि जुआ खिलाने के नाम पर उनसे 200 रुपये प्रति घंटा प्रति व्यक्ति की दर से वसूली की जाती थी।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह को शिकायत मिली थी कि सेक्टर-45 की आम्रपाली सोसायटी में जुआ (स्पार्टन पोकर) खेला जाता है और उस समय काफी शोर होता है। इससे सोसायटी के लोगों ने शिकायत की थी। एसपी सिटी ने मामले की जांच करने के लिए सीओ अनित कुमार और इंस्पेक्टर अनिल शाही को जिम्मेदारी दी। दोनों अफसरों ने कई दिन की जांच के बाद मंगलवार रात को फ्लैट पर छापेमारी कर दी। मौके से 15 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


कौन-कौन पकड़ा गया
एसएसपी ने बताया कि आरोपी शिखर शर्मा रिटायर्ड सीओ का बेटा है और कपड़ों का कारोबारी है। आरोपी अभिनव जैन दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में व्यापारी है। अमित कुमार जेपी अस्पताल में डॉक्टर है। प्रखर चौहान मयूर विहार फेज-1 में रहता है और उसकी कानपुर में लेदर की फैक्टरी है। फरीदाबाद निवासी विकास बिल्डर है और ग्रेटर फरीदाबाद में काम करता है। नोएडा के सेक्टर-41 निवासी मधुर खोसला शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता है। कृष्ण, दिनेश, परीक्षण दास, भोला, बसंत और पंकज पुनीत गोस्वामी के साथ काम करते थे। दिल्ली निवासी आसिफ चौधरी सिविल इंजीनियर है। दिन में अपने अन्य काम करते हैं और रात में जुआ खेलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25000 हजार देते थे किराया, बना रखा था व्हाट्स एप ग्रुप
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी इंदिरापुरम निवासी पुनीत गोस्वामी ने 25000 रुपये प्रतिमाह के किराये पर फ्लैट लेकर लोगों को जुआ खिलाना शुरू किया। जुआ खिलाने के लिए व्हाट्स एप और अन्य सोशल ग्रुप के माध्यम से लोगों को एकत्र किया जाता था। आरोपी पेटीएम और ऑनलाइन लेनदेन करके भी जुआ खेलते थे।


सभी आरोपी अमीर, कहा विदेश में दिमागी लोग खेलते हैं
पकड़े गए सभी आरोपी संपन्न घरों के हैं। ज्यादातर पढ़े लिखे हैं। आरोपियों का कहना था कि विदेश में इसे (स्पार्टन पोकर) को दिमागी लोग खेलते हैं जबकि यहां की पुलिस इसे जुआ बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed