फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ओलेक्स पर कार बेचने के नाम पर उतराखंड के लोगों ने चार लाख रूपये और तीन मोबाईल लूटे

ओलेक्स पर कार बेचने के नाम पर उतराखंड के लोगों ने चार लाख रूपये और तीन मोबाईल लूटे

Thu, 22 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
ओलेक्स पर कार बेचने के नाम पर उतराखंड के लोगों ने चार लाख रूपये और तीन मोबाईल लूटे
उत्तराखंड(हरिद्वार) के लिए उपयोगी -
विज्ञापन

ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर चार लाख लूटे
- उत्तराखंड के दो लोगों को पुन्हाना बुलाकर मारपीट भी की, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले किया
- पांच-छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और लूटपाट का मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। ऑनलाइन शॉपिंग एप पर मुफ्त विज्ञापन देकर लोगों को अपने निर्धारित स्थल पर बुला लूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जब ओएलएक्स पर कार बेचने के विज्ञापन देकर आरोपियों ने खरीदार को मेवात बुला लिया और मारपीट कर रुपये लूट लिये। उत्तराखंड से पिनगवां बुलाकर आरोपियों ने कार खरीदने आए दो लोगों से चार लाख तीन हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने आरोपियों ने खरीदारों को कट्टा के बट से मारपीट कर घायल कर दिया। गनीमत यह रही कि मारपीट का शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने दो आरोपियों को मौके से ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए। वहीं पिनगवां पुलिस ने 5-6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और हथियारों के बल पर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गांव मिर्जापुर सादात निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मैन पाल ने पिनगवां पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उन्हें एक पुरानी कार खरीदनी थी। इसलिए उन्होंने ओएलएक्स पर कार सर्च किया तो उन्हें एक स्विफ्ट डिजायर बिक्री के लिए मिली। जिस पर दिए नंबर पर उन्होंने बातचीत की और चार लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपियों ने उनसे नगद पैसे लाने के लिए कहा तो वह अपने साथी के साथ मेवात के पुन्हाना पहुंचे। जहां से उन्होंने आरोपियों को फोन किया तो उन्होंने पिनगवां थाने के गांव शाहचौखा की गुड़गांव कैनाल के पास बुलाया। वहां कार दिखाने के लिए कहने पर आरोपी उन्हें नहर की पटरी पर एक तरफ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

गांव शाहचौखा निवासी गफूर, वहीद, आमीन आदि ने बताया कि जैसे ही गांव के लोगों ने पीड़ितों के साथ हो रही मारपीट का शोर सुना तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग उस तरफ दौड़ पडे़। चार आरोपियों में से गांव वालों ने कासम निवासी भगोंह राजस्थान और राहुल निवासी होडल बेडा पट्टी को पकड़कर पिनगवां पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अर्जुन की शिकायत पर पांच-छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और हथियारों के बल पर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर राहुल और कासम नाम के दो आरोपियों को काबू कर बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। - अब्दुल मजीद, जांच अधिकारी, पनगवां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed