{"_id":"5bf06fe9bdec22699b14a58a","slug":"101542483945-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.83 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.83 लाख की ठगी
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
------------------
हेडिंग: एटीएम बूथ लगवाने के नाम पर ठगी
मौसम विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 2.83 लाख ऐंठे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एटीएम बूथ लगवाने के नाम पर मौसम विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 2.83 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी नेे बंगलूरू के एक बैंक खाते में उनसे पैसे डलवाए थे। पीड़ित ने कोतवाली फेज थ्री पुलिस से शिकायत की है।
अल्मोड़ा निवासी जगत सिंह परिवार के साथ बहरामपुर, गाजियाबाद में रहते हैं। 4 नवंबर को उनके पास राजीव अग्रवाल का फोन आया। उसने एटीएम बूथ लगवाने की बात पूछी तो जगत सिंह ने बताया कि उनके मकान में दो दुकानें खाली हैं। इसके बाद राजीव ने फाइल चार्ज, कमीशन और सिक्योरिटी के नाम पर उनसे बंगलूरू के एक बैंक खाते में 2 लाख रुपये डलवा लिए। आरोपी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर एक बैंक की एटीएम बूथ उनकी दुकान में लग जाएगी। एक सप्ताह बाद जब दुबारा फोन किया तो 83 हजार रुपये की और मांग की। इसके बाद भी एटीएम बूथ नहीं लगा।