फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Conspirator of double murder plot arrested on parole from jail

जेल से पैरोल पर आया दोहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Conspirator of double murder plot arrested on parole from jail
पुलिस की हिरासत में दोहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में 7 सितंबर 2020 को हुई दो प्रोपर्टी डीलर साथियों की हत्या के मर्डर के साजिशकर्ता ओमवीर को बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झज्जर जिले के सिलोटी गांव निवासी ओमवीर 2006 में एक पहलवान की हत्या और 2011 में दोहरे हत्याकांड में 14 साल जेल में रहने के बाद पैरोल पर बाहर आया था। बिसरख पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के तिहाड़ न्यायालय से अनुमति लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करा चुकी है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले हरियाणा के दो शार्पशूटर डीलर और टेकचंद अब भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर डालचंद उर्फ विराट और उसके साथी अरुण त्यागी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

वारदात के वक्त दोनों सोसाइटी में अपनी गाड़ी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। वारदात को हरियाणा के दो शार्प शूटरों ने अंजाम दिया था। रेकी के दौरान आरोपियाें की तस्वीर सोसाइटी के गेट पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हरियाणा निवासी मोहित ने अपने फूफा सुरेश के साथ मिलकर भाई कृष्ण की 2017 में मथुरा में की गई हत्या का बदला लेने के लिए वारदात की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले पुलिस ने मोहित और उसके हिस्ट्रीशीटर फूफा सुरेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद निरंजन उर्फ निंजो पंडित और नामजद आरोपी रमेश उर्फ बलुसी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि पांचवें साजिशकर्ता आरोपी हरियाणा के झज्जर जिला के सिलोटी गांव निवासी ओमवीर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी हत्या के केस में 14 साल जेल में रहा था। अब पैरोल पर आने के दौरान तिहाड़ कोर्ट के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिल्ली के प्रशांत नगर थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed