फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CJP Protest: Surveillance of 150 people stepped up

सीजेपी प्रदर्शन : 150 लोगों की निगरानी बढ़ी, कई नजरबंद

Wed, 22 Jul 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
CJP Protest: Surveillance of 150 people stepped up
शहर के प्रमुख स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर एहतियातन शहर के 150 लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों को नजरबंद भी किया है, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान देशभर से लोग जुट रहे हैं। ऐसे में शहर की शांति के लिए संवेदनशील माने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। जिन लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने या भीड़ जुटाने की आशंका है, उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। कई लोगों को थानों में बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क मोड पर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और रिजर्व फोर्स तैयार रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ला समेत शहर के सीमावर्ती इलाकों पर जांच तेज
हालात को देखते हुए बुधवार को भी शहर के बाॅर्डर पर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर रही। दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और अन्य मार्गों से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की विशेष रूप से पड़ताल की जा रही है। कई स्थानों पर वाहन चालकों के पहचान पत्र और वाहन संबंधी दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं। टीम चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, झुंडपुरा, सेक्टर-62 और एनएच-9 से जुड़े प्रवेश मार्ग, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed