{"_id":"6226691047121f73e839a5ee","slug":"candidates-will-not-be-able-to-take-out-procession-after-victory-noida-news-noi6361066172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में 10 मार्च को होने वाली मतगणना के संबंध में जरूरी जानकारी दी गई। मौके पर सभी से मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर बताया कि जीत की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नोएडा के फेज-2 स्थित फूल मंडी में 10 मार्च को मतगणना होगी। सुबह 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। प्रत्याशी और उनके एजेंट वहां मौजूद रह सकते है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्याशियों से अपने एजेंटों के साथ समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। जिससे मौके पर किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि किसी भी प्रत्याशी और एजेंट को मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर, लैपटॉप के अलावा किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी प्रत्याशी अपना और अपने एजेंट संबंधित रिटर्निंग अफसर के यहां से अपना प्रवेश पास प्राप्त कर लें।
प्रत्याशियों ने मांगी कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों और मुख्य एजेंटों को मतगणना के दौरान कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति देने की मांग की है। ताकि वो मतों की गिनती का हिसाब-किताब लगा सके। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने कहा है वो लिखित रूप में यह मांग उपलब्ध करा दें। इस पर आयोग से अनुमति मांगी जाएगी। अगर आयोग स्वीकृति दे देता है तो उस पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों पर ही मतगणना पूरी की जाएगी।