फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Businessman son vaibhav murdered and body thrown into canal in Greater Noida

वैभव हत्याकांड: आज हमारा बेटा जिंदा होता.... अगर पुलिस ने किया होता ये काम; परिवार को थी अनहोनी की आशंका

Thu, 08 Feb 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर निवासी व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव (16) की हत्या कर दोस्तों ने शव खेरली नहर में फेंक दिया। नौ दिन से लापता वैभव की हत्या के आरोपी माज पठान और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
Businessman son vaibhav murdered and body thrown into canal in Greater Noida
vaibhav murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के किराना व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव की हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन और व्यापारी पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस समय रहते मामले की गंभीरता से जांच करती तो आज उनका बेटा जिंदा होता। मामले में परिजन शुरू से ही अनहोनी की आशंका जता रहे थे। 
विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। बुधवार को हत्या की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। दोपहर बाद ही व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारी रात करीब 9: 15 बजे तक हंगामा करते रहे। इस दौरान दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वैभव के लापता होने के कुछ देर बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस यह सोचकर चल रही थी कि किशोर घर से मौज-मस्ती के लिए कही चला गया होगा। पुलिस इसे सामान्य गुमशुदगी का मामला मान रही थी। अगर परिजनों की बातों पर विश्वास कर पुलिस किशोर की तलाश में जुट जाती तो शायद आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वैभव के मोबाइल की आखिरी लोकेशन खेरली नहर के पास मिली थी। उसे  अंतिम कॉल भी आरोपी माज पठान ने की थी। इसके बाद भी पुलिस ने वारदात का खुलासा करने में नौ दिन लगा दिए। 
 
Trending Videos

शव बरामद कर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग 
व्यापारी के बेटे की हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया। नाराज लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। परिजनों ने शव बरामद कर हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। वहीं, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बिलासपुर चेयरमैन पति संजय चेची के मोबाइल पर फोन करके पीड़ित परिवार से बात कर आश्वाासन दिया। उन्होंने 12 फरवरी तक परिजनेां की सभी मांगों को पूरा करने के आश्वासन दिया है। 

रविवार को भी कोतवाली का किया था घेराव
वैभव के 30 जनवरी की शाम संदिग्ध हालात में लापता होने के छह दिन बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों व कस्बे के लोगों ने रविवार को कोतवाली का घेराव किया था। उस दिन भी पुलिस से किशोर को ढूंढने की गुहार लगाई गई थी। लापता वैभव की मां शालिनी ने अपना दर्द कोतवाली प्रभारी के सामने व्यक्त करते हुए कहा था कि मुझे मेरा बच्चा जैसा है, जिस स्थिति में है लाकर दे दो मैं कम से कम उसका मुंह तो देख लूं।

पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय व्यापारियों ने मामले में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस बाबत जल्द ही अधिकारियों से मुलाकात करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर स्थानीय निवासी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हमारे बच्चे के लिए पुलिस ने कुछ नहीं किया
वैभव इकलौता बेटा था। उसकी हत्या से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। आक्रोशित परिजन कस्बे के लोगों के साथ बिलासपुर पुलिस चौकी पहुंचे।  जहां कार्रवाई को लेकर एडीसीपी अशोक कुमार से तीखी नोकझोंक हो गई। वैभव की मां शालिनी और बहन तानिया, हर्षा और रिया ने पुलिस पर अपना गुस्सा निकाला। 

 

चौकी में वैभव की मां शालिनी ने रोते हुए कहा कि पुलिस ने वैभव को ढूंढने के लिए कुछ नहीं किया। इस पर एडीसीपी ने सवाल पूछा कि क्या नहीं किया। आक्रोशित परिजनों ने अधिकारी से उठाए गए कदम की जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे पाए। 

 

बड़ी बहन ने कहा कि वह शुरू से ही कह रही थी कि मोबाइल फोन की जांच की जाए, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को अनसुना किया। बहन का इशारा वैभव के दोस्तों के फोन चेक करने की तरफ था। बहन तानिया तथा हर्षा की शादी हो चुकी है, जबकि रिया नाबालिग है। मां शालिनी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, जबकि पिता अरुज सिंघल किराने की दुकान चलाते हैं। आरोपी पास में ही जूते की दुकान चलाते थे।

आरोपियों ने वैभव के आईफोन से पोस्ट कर पुलिस व परिजनों को किया गुमराह
वैभव की हत्या के बाद अरोपियों ने उसका आईफोन अपने पास रख लिया था। आरोपियों ने नहर के पास ही फोन उसे स्विच ऑफ कर दिया था।   पुलिस और परिजन को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने वैभव के इंस्टाग्राम से एक मैसेज पोस्ट किया। जिसमें ऑफ टू जयपुर लिखा गया था। पुलिस ने वैभव के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले तो उसे यह संदेश दिखा। इसे देख पुलिस यह मान रही थी कि वह वह घूमने के लिए जयपुर गया है। 
 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें वैभव के साथ देखा था। लोगों के शक से बचने के लिए उन्होंने इंस्ट्रग्राम पर पोस्ट डाला था। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से उन पर सीधा संदेह नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने खेरली नहर के अंतिम लोकेशन मिलने और आखिरी कॉल करने वाले युवक से बातचीत करने से की कोशिश नहीं की।
 

हत्या के विरोध में आज बाजार बंद  
वैभव हत्याकांड के विरोध में बिलासपुर के व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखने की घोषणा की है। बिलासपुर में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें आसपास के कस्बों के व्यापारियों को भी बुलाया गया। व्यापारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर बिलासपुर के साथ-साथ दनकौर, सिकंद्राबाद, दादरी, रबूपुरा और जेवर के व्यापारियों को बंदी में शामिल होने की अपील की जा रही है। अहम है कि मामले में पुलिस ने शव तलाशने के लिए पांच दिन की मोहलत मांगी है। बिलासपुर कस्बे के सभी शिक्षण संस्थान भी बंद है।

बिलासपुर में तनाव, सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा  
बिलासपुर में व्यापारी के बेटे की हत्या के बाद कस्बे में तनाव है। जिलेभर के व्यापारियों ने भी वारदात पर आक्रोश जताया है। सोशल मीडिया पर व्यापारियों ने पुलिस पर निशाना साधा है। नोएडा के व्यापारी सुशील जैन से सोशल मीडिया पर अपना दुख और फिर गुस्सा जाहिर करते हुए हत्यारों के खिलाफ कठाेर कार्रवाई की मांग की है।
 

रबूपुरा-दनकौर में भी किया बंदी का एलान
व्यापारी सुरक्षा फोरम  गौतमबुद्धनगर के जिला महामंत्री संदीप जैन और ठाकुर ओमवीर सिंह का कहना है कि बिलासपुर, मंडी श्यामनगर, रबूपुरा और दनकौर समेत सभी बाजार बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। जो मांग बिलासपुर के व्यापारियों की है, वहीं मांग उन सभी की है और बैठक में सार्वजनिक रूप से निर्णय लिया जाएगा।
 

सीसीटीवी खंगालने की अपील पर पुलिस ने नहीं दिया ध्यान
परिजन कस्बे से नहर की सीसीटीवी फुटेज को लेकर तलाश कराने की मांग करते रहे। मगर हर बार पुलिस दो-चार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कुछ नहीं मिलने की बात कह देती थी। परिजनों ने बताया कि पुलिस बार बार वैभव का किसी लड़की से चक्कर होने की बात कह कर मामले को टाल देती थी।  व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस अकसर उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed