फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bridge construction over Bamnikheda railway line stopped again

बामनीखेड़ा रेल लाइन के ऊपर पुल निर्माण फिर रुका

Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bridge construction over Bamnikheda railway line stopped again
पलवल। गांव बामनीखेड़ा में रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा पुल अब लोगों के लिए परेशानी की वजह बनने लगा है। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण लोगों का अपने गांवों तक जाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। हालात यह हो गए हैं कि गांवों से जाने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों के बीच झगड़ा होना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पुल निर्माण में लगातार हो रही इस देरी से नाराज वहां आसपास गांवों के लोगों ने आंदोलन करने की बात कही है। वहीं युवक कांग्रेस नेताओं ने तो सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। रविवार को युवक कांग्रेस नेता मनीष भारद्वाज, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल तथा पलवल विधानसभा अध्यक्ष निखिल भारद्वाज ने पुल निर्माण में हो रही देरी के लिए पलवल व होडल के विधायकों तथा स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए युवा नेता मनीष भारद्वाज ने कहा कि करीब चार वर्ष पहले इस रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य शुरू होने से फाटक बंद कर दी गईं। लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। जिसमें कई किमी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और यह रास्ते जर्जर स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में खासकर मरीजों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल ग्रामीण दीघौट गांव से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचते हैं। वाहन चालक मजबूरी में गांव के रास्ते से निकलने को मजबूर हैं, जिस कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों में झगडे़ की नौबत तक आ रही है। मनीष भारद्वाज ने चेतावनी दी है कि यदि 30 जून तक काम पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा और धरना दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 32 करोड़ की लागत से बामनीखेड़ा फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2018 के अप्रैल में शुरू हुआ था। इसका निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि वर्ष 2019 के अक्तूबर माह तक रखी गई थी। मगर आज तक इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। भारद्वाज ने कहा कि यदि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक महीने में पूरा नहीं हुआ तो वह आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed