अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना के बाद जान का दुश्मन बना ब्लैक फंगस, जानिए देश के किन हिस्सों में पसार रहा पैर
कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस की दस्तक जिंदगी पर भारी पड़ रही है। कोरोना से संक्रमित कई मरीज इस जानलेवा वायरस से बचने के बाद ब्लैक फंगस की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों के साथ चिकित्सा विशेषज्ञों को दोहरी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।
विस्तार
कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद अब उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे हैं। इसे म्युकरमाइकोसिस भी कहा जाता है। पहले शुगर वाले मरीजों में इस तरह के मामले मिलते थे। संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस होने का खतरा बढ़ रहा है। अपने जिलों में इस बीमारी का कहर जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट...
कोरोना से ठीक ब्लैक फंगस ने जकड़ा: कानपुर में 50 मरीज मिले, किसी की आंख में दिक्कत तो...
कानपुर में कोरोना का इलाज कराकर घर लौटे मरीजों पर ब्लैक फंगस ने हमला बोल दिया है। इन रोगियों की नाक से खून आ रहा है और आंखों पर सूजन आ गई है। साथ ही सांस फूल रही है। कुछ की आंख की रोशनी प्रभावित हो गई है। ब्लैक फंगस के रोगी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञों के यहां इलाज करा रहे हैं। विभिन्न विशेषज्ञों के यहां अभी तक 50 रोगी आए हैं...और पढ़ें
लखनऊ : नया नहीं है ब्लैक फंगस, पहली लहर में चपेट में आए थे दो मरीज, इलाज से दोनों हुए थे ठीक
उत्तर प्रदेश भर में सुर्खियों में आया म्यूकोरमाइकोसिस फंगस से संक्रमण पहली लहर में भी कुछ मरीजों को हो चुका है। केजीएमयू में इन मरीजों का उपचार हुआ था और वह ठीक हो कर घर गए। इस दौरान एक मरीज की सर्जरी भी की गई थी। ऐसे में केजीएमयू की टीम इस संक्रमण को लेकर पहले से मानसिक तौर पर तैयार थी। फिलहाल अब वार्ड में 4 मरीज भर्ती हैं और उनका उपचार किया जा रहा है...और पढ़ें
वाराणसी: कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगंस के मरीज बढ़े
कोरोना काल में ब्लैक फंगस के मामले अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास भले ही किसी मरीज के बारे में कोई जानकारी न हो लेकिन पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में मरीज मिलने के साथ ही बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में भी ऐसे मरीज आने शुरू हो गए हैं। बीएचयू में तो दो मरीजों के ऑपरेशन भी हो गए हैं बाकी अन्य मरीजों का भी इलाज चल रहा है... और पढ़ें
म्युकरमायकोसिस: गाजियाबाद में भी मिला काला फंगस का केस
गाजियाबाद के आरडीसी में स्थित हर्ष अस्पताल में काला फंगस (म्युकरमायकोसिस) होने का मामला सामने आया है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति को आंख में परेशानी होने लगी। उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया है
और पढ़ें....
सावधान: महाराष्ट्र-गुजरात के बाद मेरठ भी पहुंचा 'ब्लैक फंगस'
कोरोना के मरीजों को ब्लैक फंगस संक्रमण का खतरा भी घेर रहा है। यह संक्रमण महाराष्ट्र-गुजरात के कुछ जिलों के बाद मेरठ में भी देखने को मिला है। न्यूटिमा अस्पताल में तीन ऐसे मरीज भर्ती हैं जिन्हें ब्लैक फंगस की बीमारी हो गई है। इनमें एक मरीज मंगलवार को मिला है, जबकि दो मरीज सोमवार को मिले थे। इनमें तीनों कोविड मरीज हैं...और पढ़ें
कोरोना संक्रमण के बीच संकट पीलीभीत में मिला ब्लैक फंगस का पहला केस
मेरठ, कानपुर और वाराणसी के बाद अब पीलीभीत में भी ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में पहला केस पहुंचा है...और पढ़ें
उत्तराखंड : जानलेवा साबित हो रहा कोरोना के बाद ब्लैक फंगस
आरोग्यधाम अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ गैस्ट्रोसर्जन डॉ. विपुल कंडवाल के अनुसार उनके अस्पताल में कोरोना संक्रमित कई मरीज ऐसे आ रहे है जो ब्लैक फंगस से भी संक्रमित हैं। ऐसे मरीजों को बचाने को लेकर कोरोना की दवाओं के साथ एंटी फंगल वैक्सीन और दवाइयां दी गईं। इसके बावजूद कई मरीजों को नहीं बचाया जा सका...और पढ़ें