फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   black fungus patients numbers increasing in varanasi two successful operation in BHU

वाराणसी: कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगंस के मरीज बढ़े, बीएचयू में दो का हुआ सफल ऑपरेशन

Wed, 12 May 2021 09:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 May 2021 09:19 AM IST
सार

बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में भी मरीज आना शुरू हो गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद अब उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे हैं।


 

विज्ञापन
black fungus patients numbers increasing in varanasi two successful operation in BHU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी में कोरोना काल में ब्लैक फंगस के मामले अब धीरे-धीरे सामने आते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास भले ही किसी मरीज के बारे में कोई जानकारी न हो लेकिन पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में मरीज मिलने के साथ ही बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में भी ऐसे मरीज आने शुरू हो गए हैं। बीएचयू में तो दो मरीजों के ऑपरेशन भी हो गए हैं बाकी अन्य मरीजों का भी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद अब उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे हैं। बीएचयू ईएनटी डिपार्टमेंट के चिकित्सक डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि इसे म्युकरमाइकोसिस भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पहले शुगर वाले मरीजों में इस तरह के मामले मिलते थे। पहले साल में चार-पांच केस मिलते थे। इधर कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस होने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परामर्श के बाद सात मरीजों को बुलाया गया है। इसमें दो का ऑपरेशन हो चुका है, एक महिला के ऑपरेशन की तैयारी है। तीन अन्य मरीज हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सी लापरवाही हो सकती है घातक
डॉ. अग्रवाल के मुताबिक नाक से शुरुआत होती है। इसके बाद मुंह, आंख और दिमाग, जबड़े में जाने का भी खतरा रहता है। इसमें जरा सी लापरवाही मरीज के लिए घातक हो सकती है। उन्होंने बताया कि जो मरीज इलाज के लिए आए हैं, उनमें ब्लैक फंगस दिख रहा है। नाक में मुंह के रास्ते संक्रमण का भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed