फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider's cheek cut by Chinese manjha, required 16 stitches

Noida News: चीनी मांझे से बाइक सवार युवक का गाल कटा, 16 टांके लगे

Thu, 16 Oct 2025 02:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's cheek cut by Chinese manjha, required 16 stitches
पाकबड़ा। पुलिस और प्रशासन की लगातार सख्ती के बावजूद चीनी मांझे का इस्तेमाल नहीं रुक रहा है। बुधवार की शाम मुरादाबाद-रामपुर बाईपास पर चीनी मांझे से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे की चपेट में आने से युवक के गाल कट गए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे 16 टांके लगाए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के डिडौली थानाक्षेत्र के पायंती कलां निवासी मो. बिलाल ईंट भट्ठे पर मुंशी है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह दलपतपुर से अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। मुरादाबाद-रामपुर बाईपास स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास पहुंचा। इसी दौरान अचानक उड़ती हुई पतंग का चीनी मांझा उसके चेहरे से लिपट गया। इससे बिलाल कुछ समझ पाता और मांझे ने उसके दोनों गालों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गहरे घाव से युवक बुरी तरह सहम गया और उसने जैसे-तैसे अपनी बाइक को रोककर साइड में लगाया। घायल अवस्था में बिलाल ने तुरंत अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी। बिलाल के चेहरे पर रुमाल बांधकर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। मांझे से हुए गहरे घावों के कारण बिलाल के दोनों गालों पर 16 टांके लगाने पड़े। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चीनी मांझा बेचने वालों पर पहले भी कार्रवाई की गई थी। दोबारा इस मामले की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed