फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amity youth showcase their strength in football and chess

Noida News: एमिटी में फुटबॉल और शतरंज में युवाओं ने दिखाया दम

Tue, 23 Sep 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Amity youth showcase their strength in football and chess
- सोशल साइंसेस और बायोटेक्नोलॉजी टीमों ने फुटबॉल का क्वार्टर फाइनल जीता
विज्ञापन

-शतरंज में आगे रहे इंजीनियरिंग और लॉ स्कूल के छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता संगठन 2025 के तहत मंगलवार को छात्राओं के फुटबॉल क्वार्टर फाइनल और छात्र-छात्राओं के शतरंज सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मैदान और बोर्ड दोनों पर खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।

पहले फुटबॉल क्वार्टर फाइनल में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले हाफ में एक और दूसरे हाफ में दो गोल दागकर टीम ने मैच पर पूरी तरह कब्जा जमाए रखा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को 2-1 से हराया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया, लेकिन निर्णायक गोल बायोटेक्नोलॉजी टीम ने दूसरे हाफ में दागा। शतरंज के पुरुष सेमीफाइनल में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी को 3-1 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में एमिटी लॉ स्कूल नोएडा ने आरआईसीएस को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। महिलाओं के शतरंज सेमीफाइनल में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम ने एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल को 4-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed