{"_id":"6acd16f286fba62d1007d8bc","slug":"amidst-claims-of-tackling-waterlogging-in-the-city-the-sector-95-underpass-became-inundated-with-about-five-feet-of-water-noida-news-c-1-noi1095-4825925-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-95 अंडरपास में पानी में फंसी कार, शीशा तोडक़र निकले बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-95 अंडरपास में पानी में फंसी कार, शीशा तोडक़र निकले बाहर
विज्ञापन
- बारिश के बाद करीब पांच फीट से ज्यादा भरे पानी में बंद हुई कार, प्राधिकरण के दावों की खुली पोल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गुरुग्राम से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे दस लोगों की जान सोमवार तड़के उस समय सांसत में पड़ गई, जब उनकी कार सेक्टर-95 अंडरपास में जलभराव के बीच बंद हो गई। बारिश के कारण अंडरपास में करीब पांच फीट तक पानी भरा था। कार के भीतर तेजी से पानी भरने लगा। जिससे महिलाएं और बच्चे घबरा गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी तरफ का शीशा तोड़ा और बाहर निकलने का रास्ता बनाया। बाद में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित निकालने में मदद की। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि घटनाक्रम से शहर में जलभराव से निपटने के प्राधिकरण के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बुलंदशहर के चोला गांव निवासी नीरज रविवार रात दोस्त कृष्ण, सूरज, धर्मवती, सीमा, आरती और चार ब्च्चों के साथ रेनॉल्ट ट्राइबर कार से गुरुग्राम गए थे। सभी खेतीबाड़ी करते हैं। नीरज कार चला रहे थे। गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में कृष्ण और सीमा के एक वर्षीय बेटे का मुंडन संस्कार कराया गया। धार्मिक कार्यक्रम पूरा करने के बाद सभी तड़के करीब चार बजे गांव लौटने के लिए निकले। नीरज के मुताबिक रास्ते में सीएनजी भरवाने के लिए उन्होंने सेक्टर-95 अंडरपास की ओर कार मोड़ दी। उस समय बारिश के कारण शीशे से बाहर का दृश्य साफ नहीं दिख रहा था। उन्हें लगा कि अंडरपास में एक-दो फीट पानी होगा। इसी अनुमान के आधार पर वह कार लेकर आगे बढ़ गए। कुछ दूरी तय करने के बाद वाहन अचानक बंद हो गया। तब तक कार करीब पांच फीट गहरे पानी के बीच पहुंच चुकी थी। कार के अंदर पानी आने से सभी घबरा गए।
हालात की गंभीरता समझते हुए नीरज ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने चालक की तरफ का शीशा तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। इसके बाद कार में सवार अन्य लोगों को भी बाहर निकालने की कोशिश की गई। दो लोगों ने बाहर निकलकर कार को धक्का लगाते हुए किनारे करने में मदद की। इसके बाद महिलाओं और बच्चों समेत बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एडीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि पुलिस व अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर कार को बाहर निकाला। इसमें कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रस्से की मदद से बाहर निकाली कार
अग्निशमन विभाग की टीम और फेज-1 थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और रस्सों की सहायता से कार को पानी से बाहर निकलवाया। इस दौरान सभी लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। घटना के बाद राहत की बात यह रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट लगने या जनहानि की सूचना नहीं मिली।
सीएनजी भराने जा रहे थे
पुलिस का कहना है कि ये लोग गुरुग्राम से जब नोएडा एक्सप्रेस वे के आसपास पहुंचे तब कार की सीएनजी खत्म हो गई थी। इसके बाद ये लोग सेक्टर-95 की तरफ सीएनजी भराने जा रहे थे। इसी क्रम में ये लोग गाड़ी लेकर अंडरपास में घुसे थे और गाड़ी पानी में फंस गई।
जलभराव में वाहन उतारने से बचें
बारिश के दौरान अंडरपास में जमा पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में पानी के बीच वाहन ले जाने से इंजन बंद होने और लोगों के फंसने का खतरा रहता है। जलभराव दिखने पर वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता अपनाना चाहिए। पानी की गहराई स्पष्ट नहीं होने पर आगे बढ़ने से बचना और जरूरत पड़ने पर पुलिस या आपातकालीन सेवाओं से मदद लेना सुरक्षित विकल्प है।
टाइम लाइन
सुबह 05:45 बजे- सेक्टर-95 अंडरपास में पानी में कार बंद हो गई।
05:50 बजे- डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
06:05 बजे- पुलिस व अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची।
6:30 बजे- पुलिस व अग्निशमन टीम ने कार को रस्से से खींचकर बाहर निकाला।