फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   American citizen Anthony Christopher was a victim of depression.

Noida News: डिप्रेशन के शिकार थे अमेरिकी नागरिक एंथनी क्रिष्टोफर

Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
American citizen Anthony Christopher was a victim of depression.
डिप्रेशन के शिकार थे अमेरिकी नागरिक एंथनी क्रिष्टोफर
विज्ञापन

- जांच में मिली डायरी में डिप्रेशन होने की बात पता चली
- पीएम रिपोर्ट में गिरने से लगी चोट से मौत की पुष्टि
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार शाम 22वीं मंजिल से गिरकर हुई अमेरिकी नागरिक एंथनी क्रिष्टोफर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इंगित कर रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस की प्राथमिक जांच में उन्हें डिप्रेशन होने की बात सामने आई है। दूसरी ओर, पीएम रिपोर्ट में उनकी मौत गिरने के चलते चोट लगने से होना बताई गई है।

अमेरिकी नागरिक एंथनी क्रिष्टोफर एक एनजीओ के लिए कार्य करते थे। वह पत्नी सैल्युटीना (भारतीय नागरिक) के साथ महागुन मायवुड्स सोसाइटी के एक ब्लॉक में किराए पर रहते थे। सैल्युटीना एक अधिवक्ता हैं। मंगलवार शाम को उनके ब्लॉक के सामने सोसाइटी परिसर में तेज आवाज के साथ कुछ गिरने की आवाज आई। सोसाइटी गार्ड और अन्य लोगों ने देखा कि एंथनी परिसर में घायल पड़े हैं। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंदेशा जताया गया कि उन्होंने 22वें मंजिल से फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

बुधवार को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण गिरने के कारण लगी चोट और खून बहना बताया। दूसरी ओर, बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पुलिस की छानबीन में उनके घर से उनकी कुछ डायरियां मिलीं। डायरियों के अध्ययन से प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह डिप्रेशन में थे। आशंका है कि इसी अवसाद में उन्होंने आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed