फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar Ujala Impact: Streets of Sector 70 illuminated; Noida Authority gets streetlights repaired.

अमर उजाला इंपैक्ट : सेक्टर 70 की गलियां हुई जगमग, नोेएडा प्राधिकरण ने सही कराईं स्ट्रीट लाइटें

Mon, 12 Oct 2026 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Impact: Streets of Sector 70 illuminated; Noida Authority gets streetlights repaired.
नोएडा। सेक्टर 70 की गलियां अब दिवाली में जगमगाएंगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की और सोमवार की रात को स्ट्रीट लाइटें सही कराईं। दरअसल, रविवार को सेक्टर 70 के निवासियों संग अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि सेक्टर में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिसके चलते घना अंधेरा छा जाता है। इसको अमर उजाला ने जब प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अगले दिन ही यानी सोमवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम सेक्टर 70 पहुंची। जहां सेक्टर की गलियों की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही कराया गया। साथ ही प्राधिकरण की टीम ने लोगों से संवाद भी किया और उनसे स्ट्रीट लाइटों की जानकारी ली। इस दौरान सही हुई स्ट्रीट लाइटें देखकर निवासियों ने खुशी जताई और नोएडा प्राधिकरण व अमर उजाला का आभार जताया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि अब दिवाली में सेक्टर में अंधेरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed