फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6. : मुख्यमंत्री विदेशों में निवेश लाने के लिए नहीं बल्कि सेर सपाटे के लिए जाते है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा :

6. : मुख्यमंत्री विदेशों में निवेश लाने के लिए नहीं बल्कि सेर सपाटे के लिए जाते है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा :

Mon, 02 Jul 2018 06:40 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
6. : मुख्यमंत्री विदेशों में निवेश लाने के लिए नहीं बल्कि सेर सपाटे के लिए जाते है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा :
सीएम विदेशों में सैर सपाटा करने जाते हैं : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

-जनक्रांति रथ यात्रा के अंतिम दिन मौजूदा सरकार व भावी योजनाओं पर बातचीत की
युनूस अलवी
पुन्हाना (नूंह)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेवात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार देर शाम उनकी जनक्रांति रथ यात्रा का आखिरी दिन था। पूर्व मुख्य मंत्री ने जनक्रांति रथ यात्रा, विपक्ष, मौजूदा सरकार और भावी योजनाओं के बारे में नूंह रेस्ट हाउस में बातचीत की। हुड्डा ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि वर्ष 2013-14 में वह हरियाणा पर केवल 60 हजार करोड़ का कर्जा छोड़कर गए थे लेकिन मात्र चार साल में यह एक लाख 60 हजार करोड़ हो गया है। प्रदेश में विकास हुआ नहीं, तो आखिर यह पैसा कहां जा रहा है? सरकार टैक्स पर टैक्स लगाए जा रही है। निवेश के नाम पर प्रदेश में एक रुपया नहीं आया।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेशों में निवेश लाने के लिए नहीं बल्कि सैर सपाटे के लिए जाते हैं। मेवात में 1600 एकड़ में आईएमटी बनाई थी, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले चार साल में उसमें एक भी कारखाना नहीं लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल पूछने के लहजे में कहा कि इस सरकार ने पिछले चार साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया, अगर किया हो तो बताएं? वहीं इनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि इनेलो वो काम करती है जैसा भाजपा कहती है। रात के समय इनेलो भाजपा से आदेश लेती और दिन में जनता से बात करती है। एसवाईएल नहर में रोड़ा अटकाने का काम इनेलो ने ही किया है जबकि इंदिरा गांधी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह लोंगोवाल के बीच हुए समझौते के बाद एसवाईएल का 90 फीसदी काम पूरा हो गया था। आज एसवाईएल के नाम पर इनेलो फर्जी गिरफ्तारी और प्रदर्शन कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जनक्रांति रथ यात्रा के तहत तीसरे दिन नूंह विधान सभा में लोगों से रूबरू होने से पहले नूंह स्थित शहीदी पार्क में 1857 में शहीद हुए मेवाती बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed