फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4. नमाज पढ़ने के लिए जगह की न हो बंदिशें: चौधरी मामन खान

4. नमाज पढ़ने के लिए जगह की न हो बंदिशें: चौधरी मामन खान

Sun, 27 May 2018 06:15 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
4. नमाज पढ़ने के लिए जगह की न हो बंदिशें: चौधरी मामन खान

विज्ञापन
नमाज पढ़ने के लिए जगह की बंदिश न हो : मामन खान
नगीना।
सर छोटूराम भवन झाड़सा गांव में रविवार को नमाज के मसले के संबंध में हुई महापंचायत में विधानसभा क्षेत्र नगीना व फिरोजपुर झिरका के वरिष्ठ नेता मामन खान इंजीनियर ने कहा कि नमाज के नाम पर राजनीति न हो। साथ ही नमाज पढ़ने के लिए जगह की बंदिशें न हों। उन्होंने कहा कि कोई भी मुद्दा इंसानियत से बड़ा नहीं होता और जहां इंसान रहते हैं, वहां ऐसी हरकतें किसी भी समुदाय को कमतर आंकने के लिए नहीं होनी चाहिए। वहीं पूरी पंचायत की कोर कमेटी व अध्यक्ष महेंद्र ठाकरान ने मामन की मांगों पर विचार विमर्श कर जल्द ही कार्रवाई शुरू करने का भरोसा दिलाया।

ये रखीं मांगें :
मामन खान ने कहा कि सेक्टर-57 की मस्जिद पर लगाए गए स्टे को हटाया जाए। गुरुग्राम में 19 मस्जिदों पर से अवैध कब्जा हटवाकर हमें सौंपा जाए। हरियाणा वक्फ बोर्ड की जमीन पर से प्रशासन अवैध कब्जों को हटवाकर हमें दे, जिससे हमें सड़क पर नमाज़ न पढ़नी पढ़े । भाईचारे को कुछ असामाजिक तत्वों ने बिगाड़ा हुआ है समाज से उनका बहिष्कार होना चाहिए और उन पर नजर रखनी चाहिए। गुरुग्राम में एक अमन कमेटी स्थापित की जाए, जिसमें सभी धर्मों के सदस्यों को शामिल किया जाए व इस पंचायत को कोई भी धर्म व राजनीति से न जोड़े, यह 36 बिरादरी के समाज की पंचायत है। इसके अलावा अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed