फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 women raped before going to jail and 4 women raped on bail

जेल जाने से पहले 6 और जमानत पर आकर 4 महिलाओं से किया दुष्कर्म

Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
6 women raped before going to jail and 4 women raped on bail
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के साथ मंगलवार रात मुठभेड़ में हत्थे चढ़े आरोपी ने पिछले दो साल में दस महिलाओं से दुष्कर्म की वारदात स्वीकार की हैं। इनमें छह जेल जान से पहले और चार जेल से आकर अंजाम दी गईं। जबकि आरोपी एक साल से अधिक समय जेल में रहा है। इससे पहले की घटनाएं उसे याद नहीं है। जांच में पता चला है कि नौ महिलाएं लोकलाज और थाने के चक्कर काटने से बचने के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाईं थीं, लेकिन 25 फरवरी को दुष्कर्म की शिकार महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी पर केस दर्ज कराकर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 25 फरवरी को एक महिला से दुष्कर्म और मोबाइल व नकदी लूटने के आरोपी हमीरपुर के उमरी गांव निवासी हरीशंकर को मंगलवार रात मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया था। उससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी सीरियल रेपिस्ट है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने 2019 में एनडीपीएस एक्ट और लूट के मामले में उसे जेल भेजा था। वह 16 फरवरी को अदालत से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन

आरोपी ने नौ दिन के भीतर चार महिलाओं से दुष्कर्म किया। एक महिला के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मी ने उसे बचा लिया, लेकिन इनमें से किसी महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। दुष्कर्म की कोशिश के मामले में महिला ने केवल मोबाइल छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में ही वर्ष 2019 में डेल्टा-2 सेक्टर के पास ऑटो से खींचकर गर्भवती से दुष्कर्म किया था. लेकिन पीड़िता ने शिकायत नहीं दर्ज कराई। 25 फरवरी को सूरजपुर में दुष्कर्म के बाद भी आरोपी ने हमीरपुर पहुंचकर एक महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों में खींचकर नाखून को बनाता है हथियार
आरोपी हाथ के नाखून बढ़ाकर रखता है। सुनसान रास्तों पर अकेले घूमता है। इस दौरान वहां से कोई महिला गुजरती है तो उसे पकड़कर नाखूनों से उसका गला दबाता है कि वह चीख नहीं पाती। इसके बाद झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म करता था और नकदी-मोबाइल लूटकर फरार हो जाता था। सूरजपुर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने भी 25 फरवरी की घटना सामने आने के बाद आरोपी की पहचान में मदद की।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला का कहना है कि सीरियल रेपिस्ट को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2019 में कई महिलाओं से दुष्कर्म कर चुका है। फरवरी में जेल से छूटने के बाद भी उसने चार महिलाओं से दुष्कर्म किया। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed