{"_id":"6b02f76ee9e01c006401b31b","slug":"59-centers-approved-in-the-district-final-list-to-be-released-on-november-27-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112752-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में 59 केंद्रों को मंजूरी, 27 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में 59 केंद्रों को मंजूरी, 27 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची
विज्ञापन
- जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित सूची वेबसाइट पर अपलोड, आपत्तियों के निस्तारण के बाद होगी अंतिम घोषणा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 59 परीक्षा केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अब इन केंद्रों पर प्राप्त आपत्तियों और अन्य औपचारिकताओं के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 59 केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों को लेकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को व्यवस्थित और नकलविहीन कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों को भी अपने विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्रों की जानकारी मिल सकेगी। विभाग का प्रयास है कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पारदर्शी तरीके से हो और विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।