{"_id":"621bb37ca4d3a310297d368a","slug":"48-thousand-looted-on-the-pretext-of-making-a-school-map-mewat-news-noi634626246","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का नक्शा बनाने का झांसा देकर लूटे 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का नक्शा बनाने का झांसा देकर लूटे 48 हजार
विज्ञापन
पिनगवां। स्कूल का नक्शा बनवाने के नाम पर उत्तर प्रदेश के दो लोगों को बुलाकर उनसे 48500 रुपये लूटने और बंधक बना कर रखने का मामला सामने आया है। पिनगवां पुलिस ने पीडित अभिषेक गुप्ता निवासी सहारनपुर की शिकायत पर करीब 15 के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अभिषेक गुप्ता ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि नक्शा नवीस का कार्य करता है। उसके पास 7075173557 नंबर से फोन आया जिसने अपना नाम विजय बताया। विजय नाम के आरोपी ने फोन पर कहा कि वह एक स्कूल बना रहा है जिसका उसे नक्शा बनवाना है। उसके बाद वह अपने साथी रोहित के साथ पहुंच गया। जहां बाइक सवार आए और उन्हें एक जंगल की तरफ ले गए। जहां पहले से ही 10-12 आरोपी हथियारों के साथ मौजूद थे। आरोपियों ने सबसे पहले उनके फोन, कागजात और 48 500 रुपये छीन लिए। आरोपियों ने उन्हें काफी समय तक बंधक बनाकर रखा।
जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर करीब 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, लूट और अवैध हिरासत में रखने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।