फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 policeman suspended

ग्रेटर नोएडा: वसूली में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
4 policeman suspended
पुलिस पीसीआर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से एलसीडी टीवी बेचने ग्रेटर नोएडा आए युवक को घंघोला चौकी में रखकर अवैध वसूली करने वाले चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


चारों पर विक्रेता से 60 हजार रुपये वसूलने और एलसीडी छीनने का आरोप है। वहीं एक अन्य मामले में सहारनपुर निवासी कांस्टेबल पर नाबालिग से गैंगरेप में दोष सिद्ध होने एसएसपी ने उसे बर्खास्त कर सेवा मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि साइट-5 थाने कि घंघोला चौकी के इंचार्ज संजीव कुमार और थाने पर तैनात दरोगा ब्रह्म कुमार, कांस्टेबल उमेश और संजय ने 9 अगस्त को दिल्ली सुल्तानपुर निवासी राजकुमार को परी चौक से उठाकर चौकी में हिरासत में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार परी चौक पर एलसीडी टीवी बेचने आया था। आरोपी पुलिसकर्मियों ने उससे 60 हजार रुपये वसूले और कुछ एलसीडी टीवी भी छीन लिए। राजकुमार की पत्नी ने इस बात की शिकायत यूपी हंड्रेड पर की थी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच कराई थी। आरोप सही पाए जाने पर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।


वहीं गौतमबुद्ध नगर में तैनात रहे पुलिस लाइन के सिपाही विवेक मलिक के खिलाफ सहारनपुर के गंगोह थाने में सामूहिक दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने केस में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने सिपाही को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया। विवेक मलिक को जेल भेजे जाने की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने उसे बर्खास्त कर सेवा मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed