फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   300 crores freed from land possession

प्राधिकरण ने 300 करोड़ की जमीन कराई कब्जे से मुक्त

Sat, 01 Aug 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
300 crores freed from land possession
300 करोड़ की जमीन कब्जे से मुक्त कराई
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण के भूलेख विभाग ने शुक्रवार को कब्जे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ओएसडी डॉ. संतोष उपाध्याय के नेतृत्व में दो गांवों में 75000 वर्गमीटर जमीन किसानों व भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराई। दोनों स्थानों पर जमीनों की कीमत करीब 300 करोड़ रुपये आंकी गई है।
प्राधिकरण के अनुसार, पहले गुलावली में कार्रवाई के लिए प्राधिकरण की टीम पहुंची। सुबह 10 बजे कार्रवाई शुरू की गई। यहां खसरा संख्या 679 पर 40 हजार वर्गमीटर जमीन को मुक्त कराया। इसके बाद मोहियापुर में प्राधिकरण की टीम ने 25 हजार वर्गमीटर जमीन कब्जे से मुक्त कराई। यहां कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से प्लॉट काटे जा रहे थे। वहीं, कुछ स्थानों पर चारदीवारी के साथ कमरे बना लिए गए थे। नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति, संस्था को प्राधिकरण की अनुमति के बिना भू-परिवर्तन का अधिकार नहीं है। कार्रवाई के दौरान ओएसडी डॉ. संतोष उपाध्याय, तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, विनीत मिश्रा, वर्क सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक एसपी सिंह, नोएडा प्राधिकरण के पुलिस निरीक्षक डीपी सिंह के अलावा स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

पहले ही कराई थी एफआईआर
ओएसडी का कहना है कि प्राधिकरण ने कब्जा करने वालों के खिलाफ पहले ही एफआईआर करा दी थी। बार-बार नोटिस भी दिया जा रहा था, लेकिन यह लोग नहीं माने। इसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहियापुर में हुआ प्राधिकरण का विरोध
प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ दस्ता जब मोहियापुर पहुंचा तो वहां किसान अड़ गए। उनका कहना था कि यह उनकी जमीन है और प्राधिकरण यहां कार्रवाई नहीं कर सकता है। हालांकि, प्राधिकरण की टीम ने उनको समझाया। उसके बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed