फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1873 infected with corona in Gautam Buddha Nagar

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से 1873 संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
1873 infected with corona in Gautam Buddha Nagar
नोएडा। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर में पाबंदियों का दायरा बढ़ने के बावजूद कोई असर नहीं दिख रहा है। हर तरफ लापरवाही का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। तीसरी लहर आने के बावजूद कई लोग बिना मास्क व सामाजिक दूरी के दिख रहे हैं। ऐसे में जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार पार कर गई है। एक ही दिन में 1873 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को 9142 कोरोना जांच में लगभग हर पांचवें मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। आरटी-पीसीआर जांच में 1730 और एंटीजन जांच में 143 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। हालांकि, जनपद में सक्रिय मरीज बढ़कर 12,526 हो गए हैं, लेकिन इनमें से महज एक फीसदी को ही अस्पतालों में भर्ती किया गया है। लगभग 99 फीसदी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 145 मरीजों में से 26 कोविड अस्पताल, 40 जिम्स ग्रेटर नोएडा में भर्ती हैं, जबकि शेष का इलाज चाइल्ड पीजीआई और निजी अस्पतालों में चल रहा है। विदेश से आया कोई नागरिक इस समय पॉजिटिव नहीं है। जिले में अब तक कोरोना के 78,397 केस आ चुके हैं, जबकि 65,393 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 18,29,064 मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

96 बच्चों में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि
तीसरी लहर बच्चों पर भी भारी पड़ रही है। शनिवार की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले 1873 मरीजों में करीब पांच फीसदी यानी 96 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें करीब दस बच्चे सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराए गए हैं, जिन्हें किसी अन्य बीमारी के उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया था। कोरोना जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अस्पताल में कोरोना पीड़ित बच्चों के लिए 100 बेड की व्यवस्था की गई है।
रिकवरी दर में सुधार जारी, 1051 स्वस्थ
जिस तेजी से जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसके मुकाबले रिकवरी दर बेहद कम थी जिसमें दो दिनों से सुधार जारी है। शुक्रवार को 1813 नए केस सामने आए थे, जबकि 624 मरीज स्वस्थ हुए थे। वहीं, शनिवार को 1873 नए केस मिले, जबकि 1051 मरीज स्वस्थ हुए।

आईसीयू में पांच मरीज, ऑक्सीजन किसी को नहीं
सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती 26 संक्रमितों में से पांच को आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इनमें से किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है। आईसीयू में भर्ती सभी मरीज मधुमेह, हाईपरटेंशन और दमा जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। अस्पताल में भर्ती लगभग सभी मरीज हल्के लक्षण वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed