{"_id":"5bfdf0c9bdec2241be1de59a","slug":"15433689502-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की जमीन पर किसी भी कार्य के लिए लेनी होगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की जमीन पर किसी भी कार्य के लिए लेनी होगी मंजूरी
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब निगम की जमीन पर किसी भी कार्य के लिए मंजूरी जरूरी
एजेंसियां अनधिकृत तौर पर कर रही थीं निगम क्षेत्र में घुसपैठ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की अनुमति के बगैर कोई भी बाहरी एजेंसी निगम की सड़कों, पार्क और भूमि पर कोई भी कार्य नहीं कर सकेंगी। स्थायी समिति की अध्यक्षा शिखा राय ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब तक इस संबंध में कोई प्रावधान न होने की वजह से कोई भी एजेंसी या संस्था अनधिकृत तौर पर निगम की सड़क, पार्क या भूमि का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही थीं। बैठक में पार्किंग, स्कूली बच्चों की समस्या सहित प्रदूषण के खिलाफ सख्ती करने के लिए गठित टीमों के बारे में मिली शिकायत पर भी गंभीरता से चर्चा के बाद इस संबंध में निर्देश दिए गए। प्रस्ताव में कहा गया है कि अकसर निगम की जमीन, पार्क या सड़कों पर अन्य एजेंसियां अनधिकृत रूप से कार्य करती रही हैं। निगम और एजेंसियों के बीच उचित सामंजस्य न होने की वजह से दिल्ली के विकास कार्यों में लगातार बाधाएं पेश आ रही हैं।
------
तीन जगहों पर मल्टीलेवल पार्किंग की शुरुआत जल्द
पार्किंग की समस्या दूर करने के लिहाज से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से जल्द ही न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, जंगपुरा और कालकाजी में मल्टीलेवल पार्किंग की शुरुआत होगी। न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में पार्किंग की दो मंजिल तैयार हो चुकी हैं, जबकि कालकाजी और जंगपुरा में भी अगले साल तक मल्टीलेवल पार्किंग की शुरुआत कर दी जाएगी।
-----
झूलों के आस-पास नहीं होगा मलबा
स्कूल और पार्कों में लगाए जाने वाले झूलों के इर्द गिर्द मलबा को लेकर भी स्थायी समिति की बैठक में सदस्यों ने आपत्ति जताई। साथ ही बच्चे चोटिल न हो इस लिहाज से पार्कों में घास और हरियाली को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
-----------
प्रदूषण रोकने के नाम पर दावत उड़ा रहे एमसीडी अधिकारी
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए एमसीडी की ओर से पत्ते और लकड़ियां जलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद गठित टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन दक्षिणी निगम की बैठक में एक सदस्य ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि टीम के सदस्य रात के वक्त कार्रवाई के नाम पर ढाबों पर पहुंचकर दावत उड़ाते हैं। टीम के कुछ सदस्यों के नशे में होने के आरोप लगाए गए। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त पुनीत गोयल ने सभी क्षेत्रों के डीसी को इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
चोरी के डर से नहीं लगाए जा रहे हैं ट्री गार्ड
हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लाखों की संख्या में लगाए जा रहे पेड़ों के रख-रखाव और सुरक्षा का भी मुद्दा बैठक में उठा। इस पर जवाब देते हुए अधिकारी ने बताया कि ट्री गार्ड लगाने से पहले क्षेत्र में सुरक्षा का आकलन किया जाएगा। अकसर ट्री गार्ड की चोरी की घटना के बाद इन्हें बेच दिया जाता है, लेकिन ट्री गार्ड न होने की वजह से पौधरोपण के बाद आधे से अधिक पौधे सूख जाते हैं।