{"_id":"5bfdf0b5bdec2241bb51d113","slug":"154336893014-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय प्राधिकरणों से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय प्राधिकरणों से अपील
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर शिकायत के लिए बनाएं पेज
- सीपीसीबी ने फिर दिया इसके लिए निर्देश
- दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय प्राधिकरणों से अपील
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली-एनसीआर के संबंधित प्राधिकरणों को दोबारा सोशल मीडिया पर शिकायती पेज बनाने की अपील की है। सीपीसीबी ने गौर किया है कि स्थानीय प्राधिकरण आम लोगों की शिकायतों का निवारण संतोषजनक रूप से नहीं कर रहे हैं।
सीपीसीबी ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली नगर पालिका, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण को सोशल मीडिया पर पेज बनाकर शिकायतों पर गौर करने और कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के लिए कहा है।
शिकायत के लिए सिर्फ समीर एप पर्याप्त नहीं
बीते हफ्ते ही सीपीसीबी ने टास्क फोर्स की बैठक में संबंधित एजेंसियों को सोशल मीडिया पेज बनाने को कहा था। सीपीसीबी के सदस्य सचिव प्रशांत गार्गव का कहना है कि समीर एप पर वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए आम लोगों की शिकायतें हो रही हैं लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। सभी प्राधिकरणों को अपना सोशल मीडिया पेज बनाना चाहिए और उस पर की गई शिकायत का विभागवार बंटवारा करके कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अपील
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सीपीसीबी ने एजेंसियों से दोबारा यह अपील की है। सुप्रीम कोर्ट ने गौर किया था कि सीपीसीबी के समीर एप पर 250 शिकायतें आम लोगों के जरिए दर्ज कराई गई थीं जबकि स्थानीय प्राधिकरणों ने इनका संज्ञान नहीं लिया।