फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नर्सरी दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से शुरु होगी

नर्सरी दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से शुरु होगी

Wed, 28 Nov 2018 07:04 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से शुरु होगी
नर्सरी दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से शुरू होगी
विज्ञापन

- 7 जनवरी तक फॉर्म जमा कराया जा सकेगा, मानकों में पारदर्शिता जरूरी
- ईडबल्यूएस और वंचित वर्ग के लिए अलग जारी होंगी गाइडलाइंस
- मानकों में मिले अंकों के साथ सूची जारी करनी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अंतर्गत नर्सरी क्लास (एंट्री लेवल) में दाखिले के लिए मंगलवार को शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। गाइडलाइंस के अनुसार सामान्य सीटों (ओपन सीट) के लिए दाखिला प्रकिया की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी। इस दिन से स्कूलों में आवेदन के लिए फॉर्म मिलने शुरू होंगे। इस बार दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत जल्द हो रही है। स्कूलों में फॉर्म 7 जनवरी तक जमा कराए जा सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने फिलहाल सामान्य वर्ग के लिए गाइडलाइंस जारी की है। ईडब्ल्यूएस और वंचित वर्ग के लिए अलग से गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार स्कूल दाखिले के लिए खुद से मानक तय कर सकते हैं। इनमें सिबलिंग नेबरहुड, एलुमिनी, सिंगल पैरेंटस जैसे मानक शामिल होंगे। शिक्षा निदेशक संजय गोयल के अनुसार स्कूल जो भी मानक तय करेंगे वह भेदभाव रहित और पारदर्शी होने चाहिए। गाइडलाइंस के अनुसार किसी स्थिति में ड्रॉ करने पर उसे अभिभावकों की मौजूदगी में ही किया जाएगा। निदेशालय ने गाइडलाइंस में कहा है कि प्रवेश स्तर पर सीटों की संख्या बीते तीन सालों के दौरान सीटों की संख्या से कम नहीं होनी चाहिए।


शेड्यूल में निजी स्कूल नहीं कर सकते बदलाव
प्री स्कूल (नर्सरी) में दाखिले की आयु 31 मार्च 2019 तक चार साल से कम होनी चाहिए। प्री प्राइमरी (केजी) के लिए आयु 31 मार्च तक पांच वर्ष से कम व पहली कक्षा के लिए 31 मार्च तक छह वर्ष से कम होनी चाहिए। गाइडलाइंस में कहा गया है कि स्कूलों को प्रत्येक बच्चे की जानकारी मानक में मिले अंकों के साथ शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। शिक्षा निदेशक संजय गोयल के अनुसार निदेशालय की ओर से जो दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें निजी स्कूल बदलाव नहीं कर सकते हैं। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह दाखिला फॉर्म जमा कराने (7 जनवरी तक) तक प्रत्येक बच्चे को दाखिला फॉर्म उपलब्ध कराएं। फॉर्म के नाम पर स्कूल पंजीकरण फीस के रूप में 25 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे। स्कूल प्रोस्पेक्टस लेना वैकल्पिक होगा।
विज्ञापन


नर्सरी दाखिले का शेड्यूल
दाखिले के लिए फॉर्म मिलने शुरू होंगे 15 दिसंबर
फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 07 जनवरी
वेबसाइट पर आवेदन करने वालों की सूची 21 जनवरी
सभी बच्चों की अंकों के साथ सूची 28 जनवरी
पहली सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 04 फरवरी
सूची पर अभिभावकों की समस्या का समाधान 5-12 फरवरी
दूसरी सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 21 फरवरी
सूची पर अभिभावकों की समस्या का समाधान 22-28 फरवरी
यदि अन्य कोई सूची जारी करनी हो 15 मार्च
दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि 31 मार्च
गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदु
1. स्कूल फॉर्म केलिए केवल 25 रुपये वसूलेंगे
2. स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं
3. स्कूल अभिभावकों से डोनेशन नहीं वसूल सकते
4. 62 मानकों पर प्रतिबंध लगाया हुआ उन्हें शामिल नहीं किया जा सकता
5. ड्रॉ करने के लिए बच्चे की नाम की स्लिप अभिभावकों को दिखाकर बॉक्स में डालनी होगी
यह दस्तावेज होंगे मान्य
1. अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड
2. बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमिसाइल प्रमाणपत्र
3. अभिभावक का वोटर आई-कार्ड
4. बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट
5. माता या पिता के नाम का आधार कार्र्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed