{"_id":"5b4f665e4f1c1b6f548b54ee","slug":"153193020314-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सत्र से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सत्र से
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पेज के लिए.....
अगले सत्र से 85 फीसदी सीटों
पर दिल्ली के छात्रों को दाखिला
- भगिनी निवेदिता कॉलेज की प्रबंध समिति ने प्रस्ताव पारित किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध व दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित्त पोषित भगिनी निवेदिता कॉलेज में अगले सत्र से 85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के छात्रों का दाखिला हो सकता है। कॉलेज की प्रबंध समिति ने दिल्ली के छात्रों को दाखिले के लिए आरक्षण देने का निर्णय लिया है। प्रबंध समिति ने बुधवार को प्रस्ताव पारित किया कि अगले सत्र से 15 फीसदी सीटों पर बाहरी छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। जबकि शेष सीटों पर दिल्ली के छात्रों को दाखिला मिलेगा। प्रस्ताव पर मंजूरी के लिए इसे दिल्ली सरकार व डीयू प्रशासन को भेजा गया है।
कॉलेज में बुधवार को कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में कई फैसले लिए गए। एक बड़ा फैसला दिल्ली के छात्रों को दाखिले में लाभ देना रहा। दरअसल, दिल्ली से सर्वाधिक छात्र डीयू में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। हर साल दाखिले के समय जब-तब दिल्ली के छात्रों के लिए सीटें निर्धारित किए जाने की मांग आती रहती है लेकिन डीयू एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, लिहाजा यहां क्षेत्र आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाता है।
एक अन्य प्रस्ताव के तहत सभी तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही सभी तदर्थ शिक्षकों को 20 जुलाई से एक्सटेंशन दिया जा रहा है। इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार व डीयू प्रशासन के पास भेजा गया है।