फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 projects will be completed by December, public will get benefit

दिसंबर तक पूरी होंगी 12 परियोजनाएं, जनता को मिलेगा लाभ

Fri, 18 Jun 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 projects will be completed by December, public will get benefit
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में 3256 करोड़ की लागत से 18 परियोजनाएं चल रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर का असर इन परियोजनाओं पर भी पड़ा है। इसके बावजूद इनमें से करीब 12 परियोजनाएं दिसंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। इन 12 परियोजनाओं की लागत करीब 906 करोड़ है। सभी परियोजनाएं जनता से जुड़ी हुई हैं। इनके पूरे होने से लोगों को यातायात व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पार्क सहित अन्य कई प्रकार के लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-71 अंडरपास का निर्माण कार्य का करीब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 60 करोड़ की लागत वाली इस अंडरपास को जुलाई में इसे खोलने की तैयारी है। इसके खुलने से नोएडा-ग्रेनो सहित दिल्ली के लोगों के लिए काफी फायदा होगा। इसी तरह 45 करोड़ की लागत से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल से 19.6 किमी पर अंडरपास का काम सितंबर तक पूरा होगा। वहीं एक्सप्रेसवे के 2.36 किमी पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम सितंबर तक पूरा होगा। इसकी लागत 90 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के नीचे से कई सेक्टरों व गांवों के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। वहीं नोएडा-ग्रेेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की रिसर्फेसिंग का काम चल रहा है। इसकी लागत 62 करोड़ आएगी। इसका काम अगले माह पूरा होगा।
विज्ञापन

वेटलैंड और प्राधिकरण का नया कार्यालय होगा तैयार
304 करोड़ की लागत से सेक्टर-96 में प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके सिविल का काम पूरा हो गया है। वहीं विद्युत व अन्य कार्यों को करने की कवायद चल रही है। मुख्य प्रशासनिक भवन का काम पूरा होने के बाद प्राधिकरण का कार्यालय यहीं शिफ्ट हो जाएगा। इसी तरह से सेक्टर-54 और 91 में वेटलैंड बनाने का काम चल रहा है। इसकी लागत करीब 13 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की बड़ी परियोजनाएं कतार में
नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में कई विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इसका मकसद शहर में बिजली कटौती से निजात दिलाते हुए बिजली संकट को दूर करना है। प्रमुख परियोजनाओं में 186 करोड़ की लागत से सेक्टर-123 में निर्माणाधीन 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, 54 करोड़ की लागत से सेक्टर-167 में निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, 54 करोड़ की लागत से सेक्टर-63 में निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, 23 करोड़ की लागत से सेक्टर-67 से 123 तक निर्माणाधीन 132 केवी डबल सर्किट लाईन व 16 करोड़ की लागत से सेक्टर-63 से 123 तक निर्माणाधीन132 केवी डबल सर्किट लाईन का काम है। परियोजनाओं के पूरे होने पर जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed