फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No FIR registered in case of an attempted misdeed of young woman inside her home in Delhi CR Park

दिल्ली: सीआर पार्क में युवती के साथ घर में घुसकर दरिंदगी प्रयास के मामले एफआईआर नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Sep 2026 11:05 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 28 Sep 2026 11:05 PM IST
सार

दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के आरोपों में शिकायत के दूसरे दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि शिकायत की जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
No FIR registered in case of an attempted misdeed of young woman inside her home in Delhi CR Park
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) थाना क्षेत्र में युवती से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट आदि मामले में शिकायत के दूसरे दिन यानि सोमवार शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है और जांच के बाद की आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पीड़ित युवती की मां ने सी आर पार्क थाने में शिकायत दी है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी के चेहरे और पेट पर घूंसे मारे, उसके बाल खींचे, घसीटकर बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम रहने पर हाथ तोड़ने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता व उसकी मां को एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकी दी। आरोपी जम्मू एवं कश्मीर में तैनात आइएएस अफसर का बेटा बताया जा रहा है। मां की शिकायत पर सीआर पार्क थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने इंटरनेट मीडिया पर 4.05 मिनट की वीडियो साझा कर बताया कि शनिवार दोपहर के समय वे दवा खाकर सो रहीं थीं। तभी घरेलू सहायिका ने बेटी के कमरे से शोर होने की जानकारी दी। जब वे पहुंची तो बेटी बाथरूम के फर्श पर पड़ी मिली। पैर के अंगूठे से खून निकल रहा था। चेहरे पर भी घाव थे। आरोपी बेटी का मोबाइल फोन और उसके कमरे में फीस के लिए रखे एक लाख रुपये लेकर भाग निकला। फोन करके आरोपित हमें एसिड अटैक और दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। पति हार्ट के मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार दौरा पड़ चुका है। आरोपी युवक उन्हें भी फोन करके धमका रहा है। गालियां दे रहा है।  दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने पुलिस पर लगे आरोप को रविवार को खारिज किया था और कहा था कि शिकायत के बाद न केवल रिसीविंग दी गई, बल्कि पुलिस टीम ने ही अस्पताल ले जाकर एमएलसी कराई। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पीड़ित युवती की मां ने रविवार को शिकायत दी थी। शिकायत पर दर्जकर शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती मां ने बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। -अनंत मित्तल, पुलिस उपायुक्त , दक्षिण जिला, दिल्ली पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed