देश के दिल दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया गैंगरेप के दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को रद्द करते हुए सभी की फांसी की सजा बरकरार रखी है। इस वारदात के बाद देश में सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी तौर पर लोगों में गुस्सा था और कई बदलाव भी देखने को मिले। इस वारदात के बाद निर्भया कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ती रही। इस दौरान पूरा देश उसकी सलामती की दुआएं कर रहा था और वहीं उसके मन में भी उधेड़बुन जारी थी। मौत की नींद में सोने से पहले उसने अपनी मां के नाम कई चिट्ठियां लिखीं थीं। यह चिट्ठियां बाद में मीडिया रिपोर्ट में सामने आईं। जानिए आखिरी पलों में वह मां से क्या कह गई....
निर्भया ने मौत से पहले मां को लिखी थीं 6 चिट्ठियां, पढ़ कर आपके भी छलक जाएंगे आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन