फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New charges in case of death of the couple involved in the investigation police

नव दंपत्ति की मौत मामले में आरोप-प्रत्यारोप के बीच जांच में जुटी पुलिस 

Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
New charges in case of death of the couple involved in the investigation police
मौत - फोटो : file

सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श कॉलोनी में सोमवार को नव विवाहित दंपत्ति की रहस्यमय हालात में मौत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मंगलवार को दोनों के शवों पोस्टमार्टम किया गया। 

विज्ञापन


दोनों का बिसरा सुरक्षित रख फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया को कैमरे में कैद किया गया। इसके बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 
विज्ञापन


आदर्श नगर की गली नंबर आठ में सोमवार सुबह एक नव दंपत्ति अपने कमरे में मृत हालत में पाए गए थे। दीपक (25) का बायां हाथ फर्श पर रखी पानी से भरी बाल्टी में दो ईंटो से बंधा हुआ था जबकि विपरीत दिशा में उसकी पत्नी कोमल (22) मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी से भरी  बाल्टी में करंट था। मृतक के भाई जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दोनों ने आत्महत्या की है। दीपक के ससुर मोमराज, सास सुनीता और मौसी जगना शादी के बाद दोनों की जिंदगी में ज्यादा दखल देते थे। 

जिसके कारण उन दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता था। जिससे तंग आकर दोनों ने करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपत्ति के कमरे की दीवार पर लिखे संदेश में इन तीनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। 

सोमवार को ही पुलिस ने दीपक के सास, ससुर और मौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।हालांकि, इस मामले में कोमल के परिजनों ने आरोप को गलत ठहराते हुए हत्या की आशंका जताई है। मामला पेचिदा होते देख पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के पहलू पर जांच शुरू कर दी है। 

एसीपी अमन यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शवों को दोनों के परिजनों को सौंप दिया गया है। बिसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

सात महीने में ही बिछड़े
पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया, जबकि कोमल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अग्नि को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंधे दीपक और कोमल सात महीने में ही एक-दूसरे से जुदा हो जाएंगे, यह सोचकर हर कोई हैरान था। 


आपसी विवाद के चलते दीपक के परिजन उसका शव अपने घर आदर्श नगर ले गए, जबकि कोमल का शव उसके परिजन अपने घर पर्वतीय कॉलोनी ले गए। दोनों का अंतिम संस्कार अलग अलग जगह किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed