राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: रक्तदान कर बने महादानी, अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई शहरों में लगा शिविर
कोरोना महामारी और डेंगू के बढ़े संक्रमण के बीच विश्व रक्तदान दिवस पर महादानियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनमें अधिकारी, मेडिकल छात्र, स्वयं सेवी और रक्तदान संगठनों से जुड़े युवा एवं नागरिक शामिल रहे। परंपरा बरकरार रखते हुए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने अबकी भी रक्तदान के महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आयोजित शिविर में सैंकड़ों लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। बता दें कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस बनाया जाता है। इसके अंतर्गत देहरादून, जम्मू, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मोहाली, पंचकूला सहित कई शहरों में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पढ़ें कहां कैसा रहा रक्तदान शिविर का आयोजन...
उत्तराखंड में महादानियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, युवाओं और छात्रों में भी दिखा जोश
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर उत्तराखंड में भी अमर उजाला फउंडेशन के तहत सभी शहरों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में व्यस्कों ने ही नहीं युवाओं और छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ऋषिकेश में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आईडीपीएल स्थित राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रास और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 18 वर्ष के कई छात्र-छात्राओं ने पहली बार रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। और पढ़ें...
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर प्रयागराज मंडल के महादानियों में दिखा उत्साह
प्रयागराज मंडल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 78 महादानियों ने रक्तदान किया। प्रयागराज में 67 और प्रतापगढ़ में 11 यूनिट रक्तदान किया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर स्वैच्छिक रक्तदान के तहत प्रयागराज के इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के चैरिटेबल ब्लड बैंक में एनसीसी छह बटालियन की कैडेट्स और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्रों ने उत्साहपूर्वक मौजूदगी दर्ज कराई। और पढ़ें...
बांदा में 21, चित्रकूट में 13 और छिबरामऊ में 14 लोग महामारी में रक्तदान कर बने महादानी
कोरोना महामारी और डेंगू के बढ़े संक्रमण के बीच विश्व रक्तदान दिवस पर महादानियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनमें अधिकारी, मेडिकल छात्र, स्वयं सेवी और रक्तदान संगठनों से जुड़े युवा एवं नागरिक शामिल रहे। परंपरा बरकरार रखते हुए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने अबकी भी रक्तदान के महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने रक्तदान को बहुत ही पुनीत कार्य बताते हुए शिविर आयोजन की सराहना की। रक्तदान के लिए 60 पंजीकरण हुए। 21 ने रक्तदान किया। और पढ़ें...
वाराणसी के डालिम्स सिगरा में लगा शिविर
वाराणसी के डालिम्स सिगरा में आयोजित रक्तदान शिविर में लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आयोजित शिविर में अब तक 20 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। और पढ़ें...
अनमोल जिंदगियां बचाने के लिए जम्मू में लोगों ने उत्साह से किया महादान
जम्मू में रक्तदान कर इंसानियत की सेवा के लिए हर कोई आगे आया। इस नेक काम के लिए किसी ने उम्र नहीं देखी। दूसरों के लिए कुछ करने का जज्बा चरम पर था। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर लगाए गए रक्तदान शिविर का। जीएमसी के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में लगाए गए इस शिविर में समाज के हर वर्ग के लोगों ने रक्तदान कर अनमोल जिंदगियों को बचाने का संदेश दिया। और पढ़ें...
गोरखपुर में लोगों में दिखा गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़
अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शुक्रवार को बारिश के बाद भी गोरखपुर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 33 लोगों ने महादान किया। साथ ही 15 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया। सभी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस मुहिम का हिस्सा सबको बनना चाहिए।
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसी श्रीवास्तव और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एसके यादव ने किया। रक्तदान के लिए 20 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन बारिश की वजह से केवल सात ही लोग रक्तदान के लिए आगे आए। और पढ़ें...
लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लगा कैंप
मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज यानी शुक्रवार को तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शहरवासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में सहयोग किया। और पढ़ें...
सहारनपुर में जोश के साथ रक्तदान करने पहुंचे शहरवासी
सहारनपुर में एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आज स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने किया। साथ ही उन्होंने रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सहारनपुर में अब तक कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ है। और पढ़ें...
मोहाली में 58 व पंचकूला में 56 लोगों ने रक्तदान
मोहाली के सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विश्वास फाउंडेशन, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें 58 रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।
वहीं, रक्त दाताओं को प्रशंसा पत्र व मास्क व साबुन देकर सम्मानित किया गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास व जिला रेड क्रॉस की सचिव कमलेश कुमार कौशल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन डीसी ईशा कालिया ने किया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल कपिल व सहायक कमिशनर तरसेम चंद उपस्थित रहे। और पढ़ें...
आगरा मंडल के 'महादानियों' को सलाम, 248 ने किया रक्तदान
रक्त की जरूरत पड़ी तो महिला, बुजुर्ग और युवा घरों से निकले और रक्तदान किया। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा मंडल में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आयोजित किए गए। मथुरा, मैनपुरी, कासगंज, फिरोजाबाद, एटा और आगरा में 248 लोगों ने रक्तदान किया। ऐसे महादानियों को सलाम करते हुए फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर आभार जताया। आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 40, अमर उजाला कार्यालय में 25 और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में 19 महादानियों ने रक्तदान किया। और पढ़ें...
बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविर, 137 लोग बने महादानी
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को लखीमपुरखीरी समेत मंडल के जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए । इनमें 137 लोगों ने रक्तदान किया।
लखीमपुर खीरी में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर का सुबह 10 बजे डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां 34 महादानियों ने रक्तदान किया। शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया। और पढ़ें...