फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Foundation organized blood donation camp on Voluntary Blood Donation Day in Mohali and Panchkula

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ट्राइसिटी में 363 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 01 Oct 2021 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 07:51 PM IST
सार

शिविर में मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला की टीम ने डॉ. मनोज त्यागी की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation organized blood donation camp on Voluntary Blood Donation Day in Mohali and Panchkula
रक्तदान शिविर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, विश्वास फाउंडेशन व थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन ने ट्राइसिटी में आठ जगह रक्तदान शिविर लगाए। इनमें 363 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। इस अवसर पर कहीं केक काटे गए तो कहीं गुब्बारे उड़ाकर रक्तदान जीवनदान का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन


शिविर के दौरान खून देने के साथ ही रक्तदाताओं ने लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया। नौजवानों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तो कई रक्तदाता अपने परिवार के साथ खून देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि खून देने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। इसलिए सबको रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में 46 लोगों ने किया रक्तदान
थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से पीजीआई ब्लड बैंक में शिविर लगाया, जिसमें 46 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ पीजीआई की टीम व रक्तदाताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को रक्तदान दिवस की बधाई दी और मुंह मीठा कराया, साथ ही रक्तदान अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीजीआई ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के प्रमुख प्रो. रतिराम शर्मा, आईएएस अधिकारी सुखसोहित सिंह (थैलेसीमिक मरीज) व ट्रस्ट केसदस्य सचिव राजिंदर कालरा मौजूद रहे।

विश्वास फाउंडेशन ने लगाए पांच शिविर 
विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर ट्राइसिटी में 5 शिविर लगाए, जिनमें 223 लोगों ने रक्तदान किया। फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि दो शिविर चंडीगढ़ में, एक पंचकूला में, एक मोहाली में व एक जीरकपुर में लगाए गए। चंडीगढ़ के 22 सी शास्त्री मार्केट, 22 बी मोबाइल मार्केट में 73 यूनिट, पंचकूला सेक्टर 4 में 55 यूनिट, मोहाली सेक्टर 76 स्थित डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कांप्लेक्स में 58 यूनिट और जीरकपुर वीआईपी रोड स्थित चंडीगढ़ सिटी सेंटर के शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया।

श्री शिव कांवड़ के शिविर में 94 ने दिया खून

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट व किन्नर कैलाश महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की ओर से चंडीगढ़ में सेक्टर 17 ब्रिज मार्केट और नीलम थियेटर के पास लगाए गए शिविर में 94 लोगों ने खून दिया। शिविर का उद्घाटन रक्षा मंत्रालय के आईएएस अधिकारी डॉ. सुख सोहित सिंह ने किया। शिविर को सफल बनाने में हरविंदर पाल, अवतार सिंह सलारिया, बलवीर सिंह, अश्विनी कुमार, सुभाष गुप्ता, राकेश कुमार संगर, डॉ. सुचेत सचदेव, बीबी हरभजन कौर, दीपक शर्मा व अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने सहयोग किया।

मोहाली में 58 लोगों ने किया रक्तदान
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मोहाली के सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विश्वास फाउंडेशन, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें 58 रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। 

वहीं, रक्त दाताओं को प्रशंसा पत्र व मास्क व साबुन देकर सम्मानित किया गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास व जिला रेड क्रॉस की सचिव कमलेश कुमार कौशल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन डीसी ईशा कालिया ने किया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल कपिल व सहायक कमिशनर तरसेम चंद उपस्थित रहे।

ब्लड बैंक सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली की टीम ने डॉक्टर सानया शर्मा की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर लोगों को रक्त दान के महत्व बारे में समझाया गया। लोगों को बताया कि रक्त दान से हम दूसरो का जीवन ही नहीं बचाते है, बल्कि खुद भी तंदुरुस्त बनते है। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से साध्वी शक्ति विश्वास, शिशुपाल पठानिया, सुरभि गुप्ता, आशा तेजी व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

पंचकूला में 56 ने किया रक्तदान, बचाई दूसरों की जान

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर पब्लिक हेल्थ के सामने सेक्टर-4 पंचकूला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 56 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन और विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से लगाया गया। इसमें इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

शिविर में मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला की टीम ने डॉ. मनोज त्यागी की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से साध्वी शक्ति विश्वास, मुलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा, सुरेश कुमार, चंद्रजीत मौजूद रहे।

मैंने 100 वीं बार रक्तदान किया है। मेरी उम्र 54 साल है लेकिन मुझे अब तक एक बार भी रक्तदान करने से कोई परेशानी नहीं हुई है, न ही कमजोरी महसूस हुई है। योगेश कुमार, सेक्टर 11 पंचकूला

 

रक्तदान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं 9 बार रक्तदान कर चुका हूं। मैंने संकल्प लिया है कि यह क्रम ऐसे ही निर्बाध जारी रखूंगा और लोगों को भी जागरूक करूंगा।  दीप चौहान, सेक्टर 38 ए

रक्तदान को लेकर लोगों में कई तरह के भ्रम हैं। एक रक्तदाता होने के नाते में उन लोगों से कहना चाहता हूं कि खून देने से शरीर स्वस्थ रहता है और कमजोरी भी नहीं आती। राकेश कुमार, चंडीगढ़

मैं अब तक 34 बार रक्तदान कर चुका हूं। इस बहाने मैं अजनबियों से भी खून का रिश्ता जोड़ रहा हूं, आप भी ऐसा कीजिए ताकि खून की कमी से किसी की मौत न हो। संजीव कुमार, सेक्टर 21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed