{"_id":"61570c1f8ebc3e639f432901","slug":"amar-ujala-foundation-21-in-banda-13-in-chitrakoot-and-14-in-chhibramau-people-became-great-donors-by-donating-blood-in-the-epidemic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: बांदा में 21, चित्रकूट में 13 और छिबरामऊ में 14 लोग महामारी में रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: बांदा में 21, चित्रकूट में 13 और छिबरामऊ में 14 लोग महामारी में रक्तदान कर बने महादानी
Fri, 01 Oct 2021 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:55 PM IST
सार
पहली अक्टूबर रक्तदान दिवस पर मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अलग-अलग स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुए।
विज्ञापन
महादानियों ने किया रक्तदान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना महामारी और डेंगू के बढ़े संक्रमण के बीच विश्व रक्तदान दिवस पर महादानियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनमें अधिकारी, मेडिकल छात्र, स्वयं सेवी और रक्तदान संगठनों से जुड़े युवा एवं नागरिक शामिल रहे। परंपरा बरकरार रखते हुए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने अबकी भी रक्तदान के महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने रक्तदान को बहुत ही पुनीत कार्य बताते हुए शिविर आयोजन की सराहना की। रक्तदान के लिए 60 पंजीकरण हुए। 21 ने रक्तदान किया।
शुक्रवार को पहली अक्टूबर रक्तदान दिवस पर मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अलग-अलग स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुए। मेडिकल कॉलेज में चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र के महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मेडिकल कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार वर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बांदा यूनिट अध्यक्ष डॉ. मो. रफीक, डॉ. शबाना रफीक (एमडी), सेवर्स आफ लाइफ संरक्षक डॉ. शेख सादी जमां व अध्यक्ष सलमान खां आदि शामिल रहे।
आईजी और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने रक्तदानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चिराग फाउंडेशन और रफीक नर्सिंगहोम की ओर से डॉ. शबाना रफीक ने रक्तदानियों को आयरन टॉनिक और स्वल्पाहार भेंट किया। उधर, जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. वीके तिवारी और सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद्र ने शिविर का उद्घाटन किया। ब्लड बैंक के डॉ. एसके बाजपेयी, रक्तकोष प्रभारी डॉ. विनीत सचान, सहित लैब टेक्नीशियन शशांक खैरवार, अनुराग पांडे, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, आशीष कुमार, पंकज जायसवाल, आसिम खां, प्रमोद यादव, मो. नौशाद खां, संजय, विनय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
ये हैं महादानी
राजकीय मेडिकल कॉलेज : सेवर्स ऑफ लाइफ संगठन : अपूर्व निगम (कटरा), नितिन मतानी (कैलाशपुरी), राजा भैया (अलिहा), अभिषेक राज गुप्ता (सब्जी मंडी), स्वतंत्र गुप्त (महेश्वरी देवी)।
मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस छात्र व स्टाफ : आलोक सिंह, शिल्पा चौरसिया, अजय सरोज, भवानी शंकर, विजय कुमार, गोविंद प्रसाद, अजय सिंह पटेल, मुकेश सिंह, निखिल सिंह, सौरभ मिश्रा।
जिला अस्पताल में महादानी : उपायुक्त एनआरएलएम कृष्ण करुणाकर पांडेय (विकास भवन), नवीन सिंह (बिलगांव), आसिम खां (ब्लड बैंक), श्याम बहादुर पाल (सर्वोदय नगर), धीरेंद्र गौतम (स्वराज कालोनी) रवींद्र अनुरागी (सर्वोदय)।
रक्तदान शिविरों में ये रहे मौजूद
मेडिकल कॉलेज : डॉ. फहीमुद्दीन (एचओडी पैथालॉजी), डॉ. हर्ष भार्गव, डॉ. अर्पणा, डॉ. शरतचंद्र, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सुरेश, डॉ. भाष्कर, रिजवान अली (अध्यक्ष रोटी बैंक), संजय काकोनिया, स्वीकृति, राधिका, अश्वनी, रामबाबू, उमेश, विश्राम सागर, कुबेर कुमार शामिल रहे। सेवर्स लाइफ टीम ने अध्यक्ष सलमान खां सहित कमल आहूजा, शफकत खां, अशफाक अहमद, जीशानुल हक, अभय सिंह, कृष्णा, अखिलेश, कविता निगम, मंताश, अकील, रियाज, सरफराज और आदित्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष सलमान और मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज यादव को भी सम्मानित किया गया।
सामाजिक संस्था का रक्तदान शिविर आज
शनिवार को स्वैच्छिक मवई बाईपास के नजदीक मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र हरियाणा (कबीरपंथी सामाजिक संस्था) स्वैच्छिक रक्तदान आयोजन करेगी। जिला संयोजक कृष्णकांत दास (पचनेही) व रामप्रकाश दास ने बताया कि 2 अक्तूबर को प्रदेश के हर जिले में यह कैंप लगाए जा रहे हैं। बांदा में अब तक 22 भक्तों की सूची रक्तदान के लिए तैयार कर ली गई है।
।

जोश और उत्साह के साथ 14 लोगों ने किया महादान
छिबरामऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। तीन महिलाओं सहित 14 लोगों ने जोश और उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसडीएम देवेश कुमार गुप्त और सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। एसडीएम ने कहा कि आपका रक्त आपात स्थिति में जूझ रहे किसी के जीवन को बचाता है। रक्त अनमोल है। इसका कोई विकल्प नहीं है। सीएमएस ने कहा कि रक्तदाता समाज का अहम हिस्सा हैं। आपात स्थिति में किसी को रक्त की जरूरत पड़ती है तो अनजान रक्तदाता मददगार बनते हैं। महादानियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन राजीव दुबे, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामानंद वर्मा, डॉ. रजनीश दुबे, महेंद्र राठौर, गौरव त्रिपाठी, सुनील दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।
जिला अस्पताल से आई टीम ने संग्रहीत किया ब्लड
जिला अस्पताल की टीम ने ब्लड संग्रहीत किया। डॉ. विभांशु चतुर्वेदी के नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन अभिषेक प्रजापति, लैब अटेंडेंट अभिषेक प्रजापति, परामर्शदाता मिथलेश कुमारी, वार्ड ब्वाय संदीप कुमार, मो. सफी व अचल कुमार मौजूद रहे।
इन महादानियों ने दिया रक्त
शिविर में राजीव नयन त्रिपाठी, मोनू शुक्ला, संजीव मिश्रा उर्फ छोटे, आशीष श्रीवास्तव, आकांक्षा, हर्षिता, पूजा गुप्ता, सचिन राज गुप्ता, देवेंद्र सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, संजीव श्रीवास्तव, शिव गुप्ता, सुनील सिंह व प्रखर चतुर्वेदी ने रक्तदान किया।

चित्रकूट में स्वास्थ्य विभाग व अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से शिविर में 13 महादानियों ने किया रक्तदान
चित्रकूट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय व जानकीकुंड चिकित्सालय मेें स्वास्थ्य विभाग व अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। जिसमें 13 महादानियों ने रक्तदान किया। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को जिला चिकि त्सालय में शिविर का शुभारंभ सीएमएस डा. आरके गुप्ता व उप्र उद्योग व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर सीएमएस ने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करने से स्वास्थ्य में कोई फर्क नहीं पड़ता है। रक्तकोष बैंक के प्रभारी डा. शैलेंद्र कुमार व डा. बृजेश सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से 60 की आयु तक सभी को रक्तदान करना चाहिए। शुभारंभ मौके पर अपर सीएमओ डा. आरके चौरिहा, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व समाजसेवी कमलेश कुमार भी मौजूद रहे। जानकीकुंड अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर का शुभारंभ सद्गुरु सेवा संघ के निदेशक डा. बीके जैन ने किया। डा. एसबी राजपूत ने रक्तदान करने से होने वाले फायदे की जानकारी दी। महंत भरतदास ने कहा कि रक्तदान शिविर में साधू संतों को भी रक्तदान करना चाहिए। भक्ति के साथ समाज सेवा करना जरूरी है।
ये हैं महादानी
चित्रकूट। बाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास, प्रतीक राज निवासी अमानपुर, अजय कुमार निवासी नई दुनिया, कैलाश चंद्र निवासी हटवा मऊ, ज्ञान सिंह निषाद निवासी चकमाली, संजीव कुमार निवासी तरौंहा, कमलेश कुमार पुरानी बाजार ,अजीत सिंह कर्वी माफी, गुलाब जायसवाल निवासी खोही, सचिन निवासी नया गांव, प्रेम कुमार कामतन मोहल्ला, अंाबेडकर सिंह सीतापुर कस्बा, रोहित पटेल निवासी खोही समेत 13 महादानियों ने रक्तदान किया। वही जिला चिकित्सालय में 16 ने रक्तदान करने के लिए पंजीकरण भी कराया।
लगातार 31 वीं बार किया रक्तदान
रक्तदान करने वाले महादानियों में चकमाली गांव निवासी ज्ञान सिंह निषाद ने 31वीं बार रक्तदान दिया। उन्होंने बताया कि एक साल में दो से तीन बार वह रक्तदान करते है। शरीर में कोई फर्क नहीं पड़ता। बताया कि वह समाज सेवा का कार्य करते है। इसी तरह से प्रतीक राज निवासी अमानपुर ने तीन बार रक्तदान किया है।
इनका रहा सहयोग
चित्रकूट जिला अस्पताल में रक्त बैंक की टीम मेें कर्मचारी प्रमेंद्र सिंह, शंकर दीन, विशाल कुमार, नाजिश वसीम, मो. शकील, इंद्रबहादुर, गंगा शरण, अशोक मिश्रा, लक्ष्मी सागर, संविदा कर्मी प्रेमचंद्र, श्रीकृष्ण, अनूप द्विवेदी, अजीत, सुजीत का रक्तदान शिविर में योगदान रहा। इसके अलावा रक्तदान शिविर में व्यापारी नेता अंकित पहारिया, राहुल गुप्ता,प्रभास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना आनंद, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, महेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सविता आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में शिवदयाल पहारिया मेडिकल स्टोर का सहयोग विशेष रहा।