फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voluntary Blood Donation Day 2021: Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp in Uttarakhand

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 2021: उत्तराखंड में महादानियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, युवाओं और छात्रों में भी दिखा जोश

Fri, 01 Oct 2021 06:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Oct 2021 06:53 PM IST
सार

Voluntary Blood Donation Day 2021: ऋषिकेश में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आईडीपीएल स्थित राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रास और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Voluntary Blood Donation Day 2021: Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp in Uttarakhand
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर उत्तराखंड में भी अमर उजाला फउंडेशन के तहत सभी शहरों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में व्यस्कों ने ही नहीं युवाओं और छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

विज्ञापन


ऋषिकेश में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आईडीपीएल स्थित राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रास और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 18 वर्ष के कई छात्र-छात्राओं ने पहली बार रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन


अमर उजाला फउंडेशन ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को आईडीपीएल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह और राजीव लोचन आश्रम के पीठाधीश्वर हिग्रीवाचार्य ने किया। प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। राजीव लोचन आश्रम के पीठाधीश्वर हिग्रीवाचार्य ने कहा कि रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा परमार्थ कार्य है। शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की टीम ने 19 ब्लड यूनिट एकत्र की। रक्तदान शिविर में पार्षद विपिन पंत, विजयलक्ष्मी रावत, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की चिकित्सक डॉ. अरुणिमा, एम्स के चिकित्सक डॉ. अरुण सिन्हा, नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट नीरजा गोयल, नूपुर गोयल, स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश प्रभारी राहुल त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक हरेंद्र राणा, कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल सिंह, उपेंद्र, केसी जोशी, नरेश, सतीश, रमाशंकर विश्वकर्मा, श्यामसुंदर, ललित मोहन जोशी, सरोज लोचन, मोनिका रौतेला आदि थे।

उत्तरकाशी में शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान

उत्तरकाशी रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एनएसएस के बैनर तले शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कई शिक्षकों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया था। इस दौरान ब्लड बैंक में 12 यूनिट रक्तदान हुआ। जिला समन्वयक हंशी जोशी ने रक्तदान को महादान बताया।

कोटद्वार में स्वयं सेवियों ने किया रक्तदान
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर 16 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को दिया गया। नैनीडांडा के कोचियार और सेंधीखाल में छात्र-छात्राओं ने रैलियां निकालकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। 

कोटद्वार बेस अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना माध्यमिक शिक्षा प्रकोष्ठ गढ़वाल मंडल के मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, बीडीसी मेंबर सुनीता कोटनाला, राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद पौड़ी के जिला समन्वयक परितोष रावत और श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मोहन रतूड़ी ने स्वयं रक्तदान करके किया। राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार आदित्य तिवारी और पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुप्रिया घिल्डियाल ने एनएसएस की पहल का स्वागत किया।

जिला समन्वयक पारितोष रावत ने बताया कि रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक की सीमित आवश्यकता को देखते हुए 60 स्वयंसेवकों का पंजीकरण करके भविष्य में रक्तदान करने के लिए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ,राजन शर्मा, सत्यपाल सिंह नेगी, शंकर बहादुर, जयकृत सिंह नेगी, मनीष रावत, दलजीत सिंह, प्रवीण थापा, रक्त कोष टेक्नीशियन नीता ध्यानी और आकांक्षा नेगी ने सहयोग किया। 

छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
जीआईसी कोचियार एनएसएस इकाई की ओर से ग्राम कोचियार में ‘रक्तदान जीवनदान महादान’ नारे के साथ जनजागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन सिंह रावत ने रक्तदान के महत्व, शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया, रक्ताल्पता, हीमोफीलिया, थैलीसीमिया बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षक चंद्रमोहन ध्यानी ने संतुलित आहार विहार योग प्राणायाम द्वारा रक्त संचार की प्रक्रिया को बढ़ाने के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अफसर हुसैन ने रक्तदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में चंद्रमोहन नेगी, मोहम्मद अवेश, चंदन सिंह, सूरज कुमार, प्रदीप कुमार, गीता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं जीआईसी सेंधीखाल में 60 स्वयंसेवियों ने रैली निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed