फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन: महादान को लेकर लोगों में दिखा गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़

Fri, 01 Oct 2021 07:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
blood donation in Gorakhpur people donating blood at amar ujala camps
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शुक्रवार को बारिश के बाद भी जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 33 लोगों ने महादान किया। साथ ही 15 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया। सभी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस मुहिम का हिस्सा सबको बनना चाहिए।



जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसी श्रीवास्तव और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एसके यादव ने किया। रक्तदान के लिए 20 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन बारिश की वजह से केवल सात ही लोग रक्तदान के लिए आगे आए।  

 

blood donation in Gorakhpur people donating blood at amar ujala camps
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।

कई बार महादान करने वाले जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रविंद्र ओझा ने रक्तदान कर लोगों को हौसला बढ़ाया। इनके अलावा विनीत शर्मा, रविंद्र शुक्ल, अखिलेश गुप्ता, आरती गुप्ता, रमेश कुमार गौतम, आराध्या गुप्ता ने महादान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वही, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राजेश कुमार की देखरेख में 26 लोगों ने महादान किया। साथ ही 25 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करने वालों में डॉक्टरों की पूरी टीम रहीं।

blood donation in Gorakhpur people donating blood at amar ujala camps
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।

इनमें डॉ दीपांकर यादव, डॉ रवि कुमार चौधरी, डॉ संजय कुमार, डॉ श्रवन कुमार, डॉ मुदित गुप्ता, डॉ अंजीत कुमार वर्मा, डॉ नीरज कुमार पांडेय, डॉ नितिन त्रिपाठी, डॉ अनमोल बरनवाल, डॉ राहुल कुमार सिंह, डॉ शौर्य पटेल, डॉ शुभम मिश्रा, डॉ अंकित कुमार, डॉ शुभम सिंह, डॉ अंजोरा त्रिपाठी, डॉ आकृष्ट शर्मा, डॉ आदिती गुप्ता, डॉ आलोक सिंह, डॉ अनुराग शुक्ला, डॉ रोबिन सिंह, डॉ अर्जुन सिंह,  सनी कुमार, अनिल चौहान, मनोज गुप्ता, अनिल पंडित, शेष नयन शामिल रहे। इस दौरान पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ शैलजा मित्रा, डॉ कंचन श्रीवास्तव, डॉ अर्चना बुंदेला, डॉ अल्पना बुंदेला, डॉ विभा सिंह, डॉ मयंक जैन, डॉ रविंकांत वर्मा, डॉ अर्चना त्रिपाठी, मीनाक्षी मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, विनय पांडेय, अमर पांडेय आदि लोगों का रक्तदान शिविर में विशेष योगदान रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
blood donation in Gorakhpur people donating blood at amar ujala camps
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में महादानियों को किया गया सम्मानित
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर 15 स्वयंसेवी संस्थाओं एवं 3 रक्तदाताओं को कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ गणेश कुमार ने कहा के लोगों को नियमित रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा रहती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

 

विज्ञापन
blood donation in Gorakhpur people donating blood at amar ujala camps
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला।

पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ शैला मित्रा ने कहा कि अगर देश की जनसंख्या की एक प्रतिशत आबादी भी रक्तदान कर लें तो देश में रक्त की कमी नहीं होगी। बताया की इस समय एक हजार लोगों में केवल सात से आठ व्यक्ति ही रक्तदान करते है। प्रभारी रक्तकोष डॉ राजेश कुमार राय ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन करने वाली संस्थाओं को कोविड के दौरान किए गए प्रयासों के प्रति आभार प्रकट किया। इसी क्रम में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी 10 रक्तदान करने वाली संस्थाओं और तीन रक्तदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडलीय जन संपर्क अधिकारी राजेश मिश्रा, एलटी एके मौर्या, उमेश चौरसिया, गीता देवी, श्वेता यादव, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह, एलटी संजय कुमार, चंद्रभान प्रसाद, अरविंद गुप्ता, योगेंद्र चौहान, शशिंकात आदि की मौजूदगी रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed