फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mumbai Stock Broker Fraud Rs 3.19 cr with engineer brother

मुंबई के शेयर ब्रोकर ने इंजीनियर भाई के साथ ठगे 3.19 करोड़, 18 लोगों को बनाया शिकार

Wed, 20 Mar 2019 10:52 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Mar 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Stock Broker Fraud Rs 3.19 cr with engineer brother
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शेयर ब्रोकर - फोटो : अमर उजाला
मुंबई का शेयर ब्रोकर इंजीनियर भाई और पत्नी के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर दिल्ली के 18 लोगों से 3.19 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगी शेयर ब्रोकर करता था, जबकि दिमाग उसके भाई व पत्नी का चलता था। आरोपी ने कनॉट प्लेस में अपनी कंपनी का कार्यालय खोला हुआ था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आरोपी जालसाज को कनॉट प्लेस से ही गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ अभी तक करीब 20 शिकायतकर्ता सामने आए हैं, जबकि उसने करीब 70 से 80 लोगों के साथ ठगी की है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि अगस्त, 2018 में करीब 18 लोगों ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दी थी कि भूपेंद्र आचार्य ने उनसे मोटी रकम ठग ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में बताया था कि भूपेंद्र आचार्य ने अपनी कंपनी मै. ताज एडू ग्लोबल लिमिटेड की फ्रेंचाइजी देने का विज्ञापन दिया था। कंपनी का कनॉट प्लेस में कार्यालय था। 

फ्रेंचाइजी में छोटे बच्चों का साइको मैट्रिक टेस्ट करना था। यानि की बच्चे आगे क्या करना और क्या बनना चाहते हैं आदि। काफी लोगों ने फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर दिया और 25 से 50 लाख मै. ताज एडू ग्लोबल लिमिटेड में जमा कर दिए। 

इसके अलावा फ्रेंचाइजी लेने वालों ने करोड़ों रुपये अपने कार्यालय को तैयार करवाने में लगा दिए। जब आरोपी के पास मोटी रकम आ गई तो वह कार्यालय को ताला लगाकर और लोगों के पैसे लेकर गायब हो गया। 

18 लोगों की शिकायत पर 3.19 करोड़ रुपये ठगने का ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी भूपेंद्र आचार्य को सोमवार रात कनॉट प्लेस से गिरफ्तार कर लिया। 

डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि शुरू में ईओडब्ल्यू के पास करीब 18 शिकायतकर्ता सामने आए थे। उसने इन पीड़ितों के साथ 3.19 करोड़ रुपये की ठगी की थी। 

आरोपी ने बताया उसने करीब 70 से 80 लोगों को अपनी कंपनी की फ्रेंचाइजी दी थी। ऐसे में ठगी की रकम बहुत ज्यादा हो सकती है। मूलरूप से दार्जिलिंग, पश्चिमी बंगाल निवासी भूपेंद्र आचार्य अपने इंजीनियर भाई महेंद्र व पत्नी के साथ मिलकर ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ मुंबई में भी इस तरह की ठगी के मामले दर्ज हैं। वह ठगी का गोरखधंधा करने से पहले मुंबई में शेयर ब्रोकर भी था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed