{"_id":"58b1372c4f1c1bdb2fb23855","slug":"misbehave-with-journalist-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल के पत्रकार के खिलाफ हुई बदसलूकी से भड़के मेवात के पत्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल के पत्रकार के खिलाफ हुई बदसलूकी से भड़के मेवात के पत्रकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के एक पत्रकार के साथ बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी द्वारा बदसलूकी किए जाने से मेवात के पत्रकारों में भारी रोष है। शुक्त्रस्वार को मेवात के पत्रकारों ने इसके विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए उपायुक्त मनीराम शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाई नहीं की गई तो मेवात के पत्रकार आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को पलवल में एक युवक की सड? हादसे में मौत हो गई थी। जिस वाहन से हादसा हुआ था, उस वाहन के चालक को लोगों ने मौके पर पकड?र पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन पलवल पुलिस ने पैसा लेकर उस चालक को भगा दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
इस बात का भंड़ाफोड़ पलवल के वरिष्ठ पत्रकार गुरुदत्त गर्ग ने किया तो वहां के सदर थाने के एक एएसआई नरेंद्र का यह रास नहीं आया। एएसआई नरेंद्र ने पत्रकार का कैमरा छीना और उसे गालियां दी तथा थप्पड़ मारा।
विज्ञापन
इस घटना की शिकायत पत्रकार यूनियनों द्वारा मुख्यमंत्री को की गई है। लेकिन अभी तक दोषी एएसआई के खिलाफ कोई कार्यवाई तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया। इस घटना से आक्त्रसेशित होकर शुक्त्रस्वार को मेवात के पत्रकार भी आंदोलन में कूद पड़े और उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
पत्रकार ताहिर हुसैन, राजेश छोकर, धनेश विद्यार्थी, कुलवंत बघेल, अनिल मोहनिया, सरफुद्दीन आदि ने कहा कि यदि जल्द एएसआई को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।