एनसीआर में दो दिन बंद रहेगी मेट्रो पार्किंग, डीएमआरसी ने दिए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो पार्किंग 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत पार्किंग साइट में साफ-सफाई करने के निर्देश पार्किंग संचालकों को दिए गए हैं। डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार पार्किंग में हमेशा वाहन खड़े रहते हैं।
इस कारण कई जगह साफ-सफाई नहीं हो पाती। अब बंद के दौरान पार्किंग खाली मिलेगी, इसलिए साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारी इसकी जांच भी करेंगे।
शाम साढ़े पांच से रात 9 बजे तक विस में मिलेगी एंट्री
दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा की लाइटिंग सिर्फ बाहर से नहीं परिसर में आकर देखने की सुविधा विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दी है।
विस में कोई भी व्यक्ति सुरक्षा जांच कराने के बाद 14-15 अगस्त को शाम साढ़े पांच से रात 9 बजे तक आ सकता है। इस दौरान मोबाइल लेकर जाने की छूट रहेगी जिससे विस के साथ सेल्फी का मौका मिलेगा।
विस अध्यक्ष ने सामान्य नागरिकों के प्रवेश को लेकर कहा है कि बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन सुरक्षा को लेेकर उन्हें सहयोग करना होगा।