फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mental harassment case against congress leader ajay makan

दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने अजय माकन पर लगाया शोषण का आरोप

Fri, 14 Apr 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
 mental harassment case against congress leader ajay makan
Ajay Makan

विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में कुछ दिन बाकी हैं और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर शोषण के आरोप लगाए हैं। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रचना सचदेव ने आरोप लगाया कि माकन समेत दो अन्य नेताओं ने उनका मानसिक शोषण किया। उन्होंने अजय माकन पर एमसीडी चुनावों में टिकटों की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया है।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रचना सचदेव ने तुगलग रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा की अजय माकन , महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा और कांग्रेस नेता नेट्टा डीसुजा ने उनका मानसिक शोषण किया है। दर्ज शिकायत में रचना ने बताया की एमसीडी इलेक्शन में अजय माकन और अन्य नेताओ ने अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया है। टिकट वितरण में हो रही गड़बड़ी के सिलसिले में मैंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


रचना ने आगे बताया की इसके बाद से ही तीनों ने उनको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्हें धमकियां दी जाने लगी। उन्होंने  लिखित में माफ़ी मांगने का दबाव बनाया, ऐसा नहीं करने पर उन्हें देख लेने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से उन्हें अनजान लोगों से धमकी भरे फोन आने लगे। अंत में इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। रचना सचदेव ने इस बारे में राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र लिखा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed