फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed after refusing to give beedi in delhi

बीड़ी देने से मना करने पर की थी युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत चार पकड़े गए

Fri, 01 Feb 2019 06:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
man killed after refusing to give beedi in delhi
बीड़ी - फोटो : सोशल नेटवर्क

विकासपुरी इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। 25 जनवरी को पार्क में युवक का शव मिला था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिग समेत चार बदमाशों को पकड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नाबालिग बदमाश ने युवक से बीड़ी मांगी थी। युवक के मना करने के साथ ही नाबालिग को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद बदमाश ने उस पर चाकू से वार कर दिया। बाद में युवक का पर्स और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पकड़े गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए दो बदमाशों की पहचान विजय (22) और कुलदीप (19) के रूप में हुई है। 25 जनवरी को पुलिस को पार्क में बलराम (36) की खून से लथपथ अर्द्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बलराम का परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा हुआ था और वह नाराज होकर पार्क में बैठा हुआ था। पुलिस ने तकनीकी जांच व मुखबिरों के जरिये चारों बदमाशों को पकड़ा। उनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सना कपड़ा, लूटा गया पर्स व मोबाइल फोन बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि घटना वाली रात पार्क में बलराम अकेले बैठकर बीड़ी पी रहा था। वहां पहुंचने के बाद एक नाबालिग बदमाश ने उससे बीड़ी मांगी। बलराम ने बीड़ी देने से मना कर दिया और नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। जिससे गुस्से में आकर बदमाश उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed